Home Latest News & Updates Stock Market में PSU बैंकों ने खींची टांग, फार्मा ने संभाली कमान

Stock Market में PSU बैंकों ने खींची टांग, फार्मा ने संभाली कमान

by Live India
Stock Market की

Stock Market Updates: नया हफ्ता शेयर मार्केट इन्वेस्टर्स के लिए काफी बढ़िया जा रहा है. सोमवार को पॉजिटिव रहने के बाद आज यानी मंगलवार को भी मार्केट में हरियाली ही नज़र आ रही है.

28 अप्रैल, 2026

मंगलबार की सुबह शेयर बाजार के लिए किसी सस्पेंस फिल्म की तरह रही. शुरुआती कारोबार में बाजार ने थोड़ी सुस्ती दिखाई और मामूली गिरावट के साथ खुला, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, बाजार अपनी सारी थकान मिटा रहा है. निफ्टी एक बार फिर 24,000 के लेवल के आसपास मजबूती से टिका हुआ है. कहा जा सकता है कि इन्वेस्टर्स के लिए आज का दिन भी रोलर कोस्टर राइड की तरह होने वाला है. आज जहां कुछ सेक्टर्स ने रफ्तार पकड़ी तो कुछ ने इन्वेस्टर्स को थोड़ा मायूस किया.

कौन बना आज का ‘बाहुबली’

बाजार की इस दौड़ में आज कोल इंडिया, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, डॉ. रेड्डीज लैब्स, अडाणी एंटरप्राइजेज और ONGC जैसे शेयर फ्रंट सीट पर बैठे नजर आए. कोल इंडिया का प्रोफिट 11% बढ़कर 10,839 करोड़ रुपये रहा, जिसने इन्वेस्टर्स की एक्साइटमेंट बढ़ा दी. दूसरी तरफ, SBI, इंटरग्लोब एविएशन और ट्रेंट जैसे शेयर्स पर बिकवाली का प्रेशर दिखा, जिससे ये टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हो गए.

यह भी पढ़ेंःPaytm का फुल कॉन्फिडेंस, बिजनेस चकाचक; RBI की कार्रवाई का App पर नहीं कोई असर!

रिजल्ट का मौसम

रिजल्ट सीजन की बात करें तो कई कंपनियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है. फि़निक्स मिल्स कंपनी के प्रोफिट में 50% का जबरदस्त उछाल आया है. ये 403.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. कंपनी के रेवेन्यू में भी 21% की अच्छी बढ़ोतरी देखी गई. बजाज हाउसिंग फाइनेंस भी इस लिस्ट में शामिल है. होम लोन मार्केट में कड़ी टक्कर के बावजूद कंपनी का प्रोफिट 14% बढ़कर 669 करोड़ रुपये रहा. इसकी लोन बुक में भी 23% की शानदार ग्रोथ देखी गई. इसके अलावा SBI कार्ड ने भी अच्छा परफॉर्म किया. क्रेडिट कार्ड के शौकीनों की फेवरेट कंपनी का प्रोफिट भी 14% बढ़कर 609 करोड़ रुपये रहा.

तेल की कीमतें

दुनिया भर की मार्केट में इस टाइम काफी उथल-पुथल चल रही है. अमेरिका-ईरान वॉर के चलते स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के बंद होने की खबरों ने कच्चे तेल की कीमतों में फिर से उबाल ला दिया है. ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर के पार पहुंच गया है, जो भारत जैसी तेल इम्पोर्टर कंट्री के लिए थोड़ी चिंता की बात है. वहीं, फॉरेन इन्वेस्टर्स ने कल भी मार्केट से 1,151 करोड़ रुपये निकाले. हालांकि, घरेलू इन्वेस्टर्स ने 4,124 करोड़ रुपये की खरीदारी कर शेयर मार्केट को सहारा दिया. देखा जाए तो, इस टाइम शेयर मार्केट में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. एक तरफ कंपनियों के अच्छे रिजल्ट हैं, तो दूसरी तरफ दुनिया भर में चल रहे तनाव और फॉरेन इन्वेस्टर्स की बिकवाली. ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट्स इन्वेस्टर्स को संभलकर रहने की सलाह दे रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Stock Market में लौटी रौनक, Nifty ने टच किया नया हाई; सन फार्मा के साथ इन शेयर्स ने भरी उड़ान

Related Articles