1
West Bengal : बंगाल में नतीजे सामने आने के बाद हिंसक घटना भी सामने आने लगी है. टीएमसी ने बीजेपी ने आरोप लगाया कि उन्होंने हमारे कार्यकर्ता की हत्या करवा दी. हालांकि, बीजेपी ने इस घटना से संलिप्त होने से इनकार कर दिया है.
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में 294 में से 293 विधानसभा सीटों के परिणाम सामने आ गए हैं. इस बार भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है और वह पहली बार राज्य में सरकार बनाने के लिए जा रही है. इसी बीच ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इलेक्शन कमीशन को सबसे बड़ा विलेन बताया. उन्होंने यह भी कहा कि दिया कि वह इस चुनाव में हारी नहीं है उन्हें हराया गया है. इसलिए मैं राजभवन में जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगी. वहीं, बंगाल से हिंसा की खबर सामने आ रही है. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को बीरभूम जिले में एक झड़प के दौरान तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता जान चली गई. यह घटनाएं तब सामने आई है जब बीजेपी ने राज्य में प्रचंड वोटों से चुनाव जीता है.
टीएमसी कार्यकर्ता की हुई हत्या
वहीं, बीजेपी के झंडे लेकर सोमवार की दोपहर एक भीड़ TMC के दफ्तरों में आगजनी और तोड़फोड़ की भी खबरें सामने आई थीं. ये सारी घटनाएं कोलकाता के टॉलीगंज और कस्बा, उपनगरों में बारुईपुर, कमरहटी और बारानगर, तथा ज़िलों में हावड़ा और बहरामपुर में हुईं. दूसरी तरफ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि TMC की नानूर अंचल समिति के सदस्य अबीर शेख की दूसरे गुट के साथ कहासुनी हो गई थी और उसके बाद धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई. उन्होंने आगे कहा कि हथियार से हमला होने के बाद शेख की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि जिस इलाके में भारी तनाव था वहां पर पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां भेजी गईं.
बीजेपी ने आरोपों से किया इनकार
इसके अलावा नानूर से टीएमसी के नवनिर्वाचित विधायक बिधान माझी ने दावा किया कि शेख पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता थे. उनकी बीजेपी के गुंडों ने हत्या कर दी. हालांकि, बीजेपी ने इस घटना में सम्मिलित होने से साफ मना कर दिया और कहा कि इस घटना से हमारी पार्टी का कोई लेना देना नहीं है. इस मामले में पुलिस को गंभीरता के साथ जांच करनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवानी चाहिए. वहीं, टीएमसी की सांसद सागरिका घोष ने शव का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा कि भयानक, रोंगटे खड़े कर देना वाला. व्यापक हिंसा में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या.
बुजुर्ग महिला पर भी हुआ हमला
टीएमसी ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में लिखा कि नानूर में हमारे कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी गई. राज्य में अब मोदी का परिवर्तन का विचार शुरू हो गया है. साथ ही टीएमसी ने एक अन्य पोस्ट में दावा किया कि अलीपुरद्वार शहर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक बुजुर्ग महिला पर बेरहमी से हमला किया. पार्टी ने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं को कई चोटें आई हैं. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक रूप से पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है.
समाचार स्रोत: पीटीआई
