Home Latest News & Updates UP को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

UP को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

by Live India
UP Receives Exemplar Award LEADS 2025 Ranking

Leeds 2025 Rankings : यूपी को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में आयोजित लीड्स 2025 रिपोर्ट एवं LEAPS 2025 पुरस्कार समारोह के दौरान Exemplar से सम्मानित किया. इस पुरस्कार को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी ने प्राप्त किया.

लीड्स 2025 रैंकिंग: उत्तर प्रदेश ने देश में लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स ईज अक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स (LEADS 2025) की रैंकिंग में एग्जेम्प्लर (Exemplar) अवॉर्ड है. साथ ही यूपी देश का सर्वश्रेष्ठ एवं अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाला लैंडलॉक्ड (चारों ओर भूमि से घिरा) राज्य बनकर उभरा है. पिछले तीन साल (2022 से 2024) तक लगातार अचीवर रहने के बाद इस साल शीर्ष पायदान पर राज्य की यह छलांग यहां के बेहतरीन कनेक्टिविटी नेटवर्क और प्रभावी नीतिगत सुधारों का सीधा परिणाम है.

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में आयोजित लीड्स 2025 रिपोर्ट एवं LEAPS 2025 पुरस्कार समारोह के दौरान Exemplar से सम्मानित किया.यूपी की तरफ से इस पुरस्कार को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी ने प्राप्त किया.

राष्ट्रीय बेंचमार्किंग फ्रेमवर्क करता है आकलन

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा वर्ष 2018 में गई ‘लीड्स’ रैंकिंग शुरू की गई थी. साथ ही राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन का आकलन करने के लिए एक राष्ट्रीय बेंचमार्किंग फ्रेमवर्क तैयार किया गया. इस रैंकिंग में लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, सेवाएं, नियामकीय व्यवस्था तथा परिचालन दक्षता जैसे महत्वपूर्ण मानकों का मूल्यांकन किया जाता है.

वन ट्रिलयन डॉलर अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार

इन्वेस्ट यूपी के SEO ने इस सफलता पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप लॉजिस्टिक्स सेक्टर को राज्य की ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बनाया गया है. ‘उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स नीति 2022’ के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश का लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुआ है.

मास्टर प्लान तैयान किया

राज्य सरकार ने पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप सिटी लॉजिस्टिक्स मास्टर प्लान विकसित किए हैं, जिनका उद्देश्य एकीकृत एवं कुशल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क तैयार करना है. इन पहलों से परिवहन लागत में कमी, अंतिम छोर तक बेहतर कनेक्टिविटी और सप्लाई चेन दक्षता में सुधार सुनिश्चित हो रहा है.

कई सेक्टर की मदद से मिल रही गति

उत्तर प्रदेश लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग सुविधाओं, ग्रामीण गोदामों और कोल्ड-चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में निजी निवेश एवं पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल को बढ़ावा देकर लॉजिस्टिक्स विकास को गति दे रहा है. इसके अलावा एक्सप्रेसवे, फ्रेट कॉरिडोर और आगामी समय में तैयार किए जा रहे एयरोपोर्ट के आसपास रणनीतिक लॉजिस्टिक्स हब विकसित किए जा रहे हैं. यही वजह है कि यूपी देश के प्रमुख लॉजिस्टिक्स पावरहाउस के रूप में उभर रहा है.

यह भी पढ़ें- UP में CM योगी की मंत्रियों से अपील, ईंधन संरक्षण पर कहा- हफ्ते में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें

Related Articles