Home मनोरंजन Waheeda Rehman की 10 फिल्में जिन्होंने सिनेमा को बनाया अमर

Waheeda Rehman की 10 फिल्में जिन्होंने सिनेमा को बनाया अमर

by Live India
Waheeda Rehman की 10 फिल्में जिन्होंने सिनेमा को बनाया अमर

9

Waheeda Rehman Best Films: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. आज आपके लिए उनकी बेस्ट फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं.

14 मई, 2026

इंडियन सिनेमा में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो सिर्फ कलाकार नहीं बल्कि एक युग बन जाते हैं. उन्हीं में से एक हैं वहीदा रहमान, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से 5 दशकों से ज्यादा टाइम तक लोगों के दिलों पर राज किया. यही वजह है कि उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे अवॉर्ड भी उनके नाम हैं. अपनी सादगी, एक्सप्रेशंस और खूबसूरती के लिए फेमस रह चुकीं वहीदा रहमान ने कई ऐसी फिल्में दीं जो आज भी क्लासिक मानी जाती हैं. आज आपके लिए उन्हीं बेहतरीन फिल्मों की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें हर किसी को एक बार जरूर देखना चाहिए.

गाइड

वहीदा रहमान और देव आनंद की ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक है. इसमें उन्होंने एक डांसर का रोल किया. रोमांस, म्यूजिक और ड्रामा का बेहतरीन कॉम्बिनेशन इस फिल्म को खास बनाता है.

सीआईडी

ये वहीदा रहमान की हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म थी. देव आनंद के साथ उनकी जोड़ी ने इस क्राइम थ्रिलर को खास बना दिया. फिल्म को राज खोसला ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म ने ना सिर्फ वहीदा को बल्कि राज खोसला को भी इंडस्ट्री में पहचान दिलाई.

प्यासा

गुरु दत्त की ये क्लासिक फिल्म आज भी कल्ट मानी जाती है. इसमें वहीदा रहमान ने ‘गुलाबो’ का रोल निभाया था. एक स्ट्रगल करते हुए कवि की कहानी और समाज की सच्चाई को दिखाती ये फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए डायमंड जैसी है.

चौदहवी का चांद

ये फिल्म एक लव ट्रायंगल पर बेस्ड है, जिसमें दोस्ती और प्यार के बीच के इमोशन्स को दिखाया गया है. वहीदा रहमान की परफॉर्मेंस ने इस फिल्म को और भी यादगार बना दिया.

यह भी पढ़ेंःथ्रिल, रोमांस, मिस्ट्री और ड्रामा से भरे इन 5 Netflix शोज़ ने दुनियाभर की ऑडियन्स को बनाया अपना फैन

कागज़ के फूल

गुरु दत्त की ये फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे इमोशनल कहानियों में से एक मानी जाती है. इसमें वहीदा रहमान ने ‘शांति’ नाम की लड़की का कैरेक्टर निभाया है, जो एक्ट्रेस बनने के लिए इंडस्ट्री में कदम रखती है और सक्सेस हासिल करती है.

नील कमल

डायरेक्टर राम महेश्वरी की फिल्म नील कमल में वहीदा रहमान के साथ राज कुमार और मनोज कुमार जैसे बड़े स्टार्स नजर आए. अलग कहानी, शानदार म्यूजिक और इमोशन से भरपूर ये फिल्म साल 1968 में रिलीज़ हुई और सुपरहिट रही.

तीसरी कसम

फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी पर बेस्ड ये फिल्म एक दिल छू लेने वाली लव स्टोरी है. साल 1966 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में राज कपूर और वहीदा रहमान की जोड़ी है. फिल्म के गाने चलत मुसाफिर, दुनिया बनाने वाले, पान खाए सैंया हमारो आज भी लोग सुनते हैं.

पत्थर के सनम

मनोज कुमार, मुमताज और वहीदा रहमान की ये फिल्म साल 1967 में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म के गाने भी काफी ज्यादा हिट हुए. ये फिल्म आज भी अपने गानों और कहानी के लिए याद की जाती है.

खामोशी

साहिब बीबी और गुलाम

साल 1962 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की मास्टरपीस कहा जाता है. इसमें शाही माहौल, मजबूत किरदार और शानदार कहानी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. यही वजह है कि इसे भारत की तरफ से ऑस्कर में भी भेजा गया था. गुरु दत्त, वहीदा रहमान और मीना कुमारी स्टारर इस फिल्म को आज भी लोग पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ेंः OTT पर रिलीज़ हो रही है Dhurandhar 2, फिर भी भारत में नहीं देख पाएंगे फैंस; करना पड़ेगा इंतजार!

Related Articles