Home Latest News & Updates West Bengal :उत्तर बंगाल का सीएम सुवेंदु ने किया पहला दौरा

West Bengal :उत्तर बंगाल का सीएम सुवेंदु ने किया पहला दौरा

by Live India
CM Suvendu first north Bengal tour

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ने जब से मुख्यमंत्री पद ग्रहण किया है तब से वह एक्शन मोड में है. उन्होंने पहली कैबिनेट मीटिंग के बाद राज्य में आयुष्मान भारत योजना और केंद्रीय योजनाओं को मंजूरी को लागू करने की मंजूरी दे दी. इसके अलावा अवैध घुसपैठ रोकने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग (बाड़बंदी) का भी तेज करने का फैसला किया. इसके लिए 45 दिनों में बीएसएफ को जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसी कड़ी में सीएम सुवेंदु अधिकारी ने अपनी पहली यात्रा उत्तर बंगाल की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र के लोगों की विकास संबंधी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे.

विकास की दिशा में तेजी से काम कर रही

इस इलाके में रहने वाले लोगों ने जिस तरह से विधानसभा चुनाव में बीजेपी समर्थन दिया था उस पर सीएम अधिकारी ने कहा कि मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री हर उत्तर बंगाल का दौरा करेंगे. वहीं, कोलकाता में पत्रकारों से कहा कि हम अपने ‘संकल्प पत्र’ में किए गए वादों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार उत्तर बंगाल के लोगों का कर्ज अदा करेगी, 2009 से भगवा पार्टी का समर्थन करते हुए आ रहे हैं. साथ ही बीजेपी सरकार उत्तर बंगाल को उसका विकास का हक दिलाने की दिशा में तेजी से काम करेगी.

महिलाओं ने बजाए थे शंख

सुवेंदु अधिकारी ने यह भी बताया कि उत्तर बंगाल विकास मंत्री हर हफ्ते एक दिन सिलीगुड़ी में अपना कार्यालय संभालेंगे. इस दौरान विभाग के मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा एक स्थानीय भगवा पार्टी नेता ने बताया कि उत्तरी बंगाल पिछले कुछ सालों से BJP का गढ़ रहा है. इस इलाके के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी पहली यात्रा में अधिकारी इस क्षेत्र के लिए कुछ नई घोषणाएं करेंगे. पारंपरिक लाल और सफेद साड़ियां पहनी महिलाएं शंख बजा रही थीं और पुरुष ढोल बजा रहे थे. यह सभी लोग उन सड़कों के किनारे कतार में खड़े थे जिनसे होकर अधिकारी यहां बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद गुजरे.

इसके अलावा सीएम अधिकारी सिलीगुड़ी में स्थित बीजेपी कार्यालय भी जाएंगे और नेताओं से मुलाकात करेंगे. साथ ही एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का राज्य सचिवालय की उत्तरी बंगाल शाखा उत्तरकन्या में प्रशासनिक समीक्षा बैठक करने का कार्यक्रम है. बता दें कि बीजेपी ने उत्तरी बंगाल की 54 विधानसभा सीटों में से 40 पर जीत दर्ज की है. साथ ही 2021 के चुनावों में 30 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें- ‘रोम में आपका स्वागत है दोस्त’, PM मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को दिखाई यह खास जगह, वायरल हो गई सेल्फी

Related Articles