16
Toxic Release Postponed: पैन इंडिया स्टार यश के फैंस को अभी ‘टॉक्सिक’ देखने के लिए और इंतज़ार करना पड़ेगा. दरअसल, फिल्म की रिलीज़ को आगे बढ़ा दिया गया है. आप भी जानें वजह.
29 अप्रैल, 2026
‘KGF’ की सक्सेस के साथ दुनिया भर में अपनी धाक जमाने वाले कन्नड़ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. अगर आप 4 जून, 2026 को बल्लू यानी यश को सिल्वर स्क्रीन पर देखने की तैयारी कर रहे थे, तो आपको अपनी प्लानिंग थोड़ी बदलनी पड़ेगी. दरअसल, मेकर्स ने हाल ही में ऑफिशियल अनाउंसमेंट में बताया है कि यश की ये फिल्म अब अपनी तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी.
ग्लोबल मार्केट पर नजर
यश ने इस देरी की वजह फिल्म को मिलने वाला जबरदस्त इंटरनेशनल रिस्पॉन्स बताया है. हाल ही में ‘सिनेमाकॉन’ में फिल्म की झलक दिखाई गई, जहां फॉरेन डिस्ट्रीब्यूटर्स और फिल्म इंडस्ट्री के बड़े खिलाड़ियों ने इसे हाथों-हाथ लिया. यश का कहना है कि इस रिस्पॉन्स के बाद उन्हें फील हुआ कि ये फिल्म दुनिया भर की ऑडियन्स तक पहुंचने की काबिलियत रखती है. इसलिए, अब टीम ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और इंटरनेशनल पार्टनरशिप को मजबूत करने में जुटी है, ताकि फिल्म को एक साथ पूरी दुनिया में बड़े लेवल पर रिलीज किया जा सके.
यह भी पढ़ेंःथिएटर के बाद अब आपके घर में मचेगा शोर, जानें OTT पर किस दिन खुलेगा Akshay Kumar का Bhooth Bangla
दूसरी बार बदली डेट
ये दूसरी बार है जब ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को आगे बढ़ाया गया है. इससे पहले ये फिल्म 19 मार्च को आने वाली थी, लेकिन मिडल ईस्ट वॉर की वजह से इसे 4 जून तक टाल दिया गया था. हालांकि, कई लोगों का ये भी कहना था कि ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स रणवीर सिंह की धुरंधर के साथ क्लैश से बचना चाहते थे, इसलिए फिल्म की रिलीज़ आगे बढ़ाई गई. हालांकि, गल्फ कंट्रीज में यश की फिल्मों का एक बड़ा मार्केट हैं. ऐसे में वॉर के टाइम फिल्म को रिलीज़ करना समझदारी नहीं था. खैर, यश ने इमोशनल होते हुए कहा- कुछ कहानियां आपका टाइम और पेशेंस मांगती हैं. मैं एक आर्टिस्ट और मेकर के तौर पर इंडियन सिनेमा का लेवल ऊंचा उठाना चाहता हूं.
‘टॉक्सिक’ की कहानी
गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1940 से 1970 के दशक के बीच के गोवा पर बेस्ड है. फिल्म में यश ‘राया’ नाम के एक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे. ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी यश और गीतू ने मिलकर लिखी है. फिल्म में सिर्फ यश ही नहीं, बल्कि लेडी सुपरस्टार नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. खास बात ये है कि इसे कन्नड़ के साथ-साथ अंग्रेजी में भी शूट किया गया है. इसके अलावा ‘टॉक्सिक’ हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में डब होकर रिलीज होगी. यश ने अपने फैंस से वादा किया है कि भले ही रिलीज में देरी हो रही है, लेकिन वो एक ऐसी फिल्म लेकर आएंगे जिस पर पूरे इंडियन सिनेमा को गर्व होगा. इसके अलावा नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट जल्द ही की जाएगी.
समाचार स्रोत: पीटीआई
