Home Latest News & Updates आईपीएल प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल

आईपीएल प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल

by Live India
IPL Playoffs Schedule 2026

11

IPL Playoffs Schedule 2026: 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में ही क्वालिफायर 2 का मैच होगा. इसमें क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी.

6 मई 2026

आईपीएल प्लेऑफ़ शेड्यूल 2026: आईपीएल के प्लेऑफ मैचों के शेड्यूल का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस और लोगों के लिए खास अपडेट है. जी हां, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)ने आज बुधवार को टाटा आईपीएल के प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसको लेकर BCCI ने एक आईपीएल मीडिया एडवाइजरी जारी की है. इसमें क्वालिफायर 1 और 2, एलिमिनेटर और फाइनल के मुकाबले को लेकर डेट के साथ स्टेडियम की भी जानकारी दी है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

धर्मशाला में खेला जाएगा पहला क्वालिफायर

बीसीसीआई के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आईपीएल का पहला क्वालिफाययर 26 मई को खेला जाएगा. यह मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होगा. आईपीएल अंक तालिका में टॉप की दो टीमों के बीच पहला क्वालिफायर मैच होगा. इसमें से जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम से क्वालिफायर 2 में भिड़ेगी.

न्यू चंडीगढ़ में होगा एलिमिनेटर मैच

पहले क्वालिफायर मैच के बाद 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला होगा. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल की अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच होगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम क्वालिफायर एक की हारने वाली टीम से क्वालिफायर 2 में मैच खेलेगी, वहीं एलिमिनेटर में हारने वाली टीम आईपीएल 2026 से बाहर हो जाएगी.

29 मई को क्वालिफायर 2 का मैच

29 मई को न्यू चंडीगढ़ में ही क्वालिफायर 2 का मैच होगा. इसमें क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी. क्वालिफायर 2 में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा फाइनल

बीसीसीआई के द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, टाटा आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच 31 मई को होगा.

आईपीएल अंक तालिका 2026

IPL Points Table 2026 पर नजर डालें तो 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर अभी पंजाब किंग्स टीम है. इसने अभी तक कुल 9 मैचों में से 6 में जीत,2 में हार हासिल की है. इसका एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. दूसरे स्थान पर आरसीबी है. 12 अंकों के साथ इस टीम को 9 मैचों में से 6 में जीत और 3 में हार मिली है. अंक तालिका में तीसरे स्थान पर एसआरएच है. 12 अंकों के साथ कुल 10 मैचों में से इसने 6 में जीत और 4 में हार पाई है.

चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है. इसने कुल 10 मुकाबलों में से 6 में जीत और 4 में हार हासिल की है. इसको भी अभी तक कुल 12 अंक मिले हैं. अंक तालिका में पांचवे स्थान पर गुजरात टाइटन्स, छठे पर सीएसके, सातवें पर दिल्ली कैपिटल्स, आठवें पर केकेआर, नौवें पर मुबई इंडियन्स और 10वें स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है.

Related Articles