Home News ईरान ने टैंकरों को बनाया निशाना

ईरान ने टैंकरों को बनाया निशाना

by Live India
ईरान ने टैंकरों को बनाया निशाना

पश्चिम एशिया तनाव: बीते दो-तीन दिनों से ईरान और अमेरिका के बीच हमले बढ़ने से पश्चिम एशिया में एक बार फिर से संघर्ष शुरू होने की आशंका है. ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज समेत आसपास के समुद्री रास्ते से गुजर रहे जहाजों और टैंकरों को निशाना बना रहा है. इसके जवाब में अमेरिका ईरान के कई ठिकानों पर हमला कर दे रहा है. वहीं, अमेरिकी हमले पर पलटवार करते हुए ईरान यूएस सैन्य बेस वाले खाड़ी देश जैसे कतर, कुवैत, ओमान, बहरीन, यूएई समेत अन्य पर अटैक कर दे रहा है.

इन सभी घटनाओं से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच एक और खबर सामने आई है. ईरान ने बहरीन और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों पर हमला किया है. यह टैंकर यूएई से जुड़े हुए हैं. ईरान के इस हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात(UAE) ने ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी और धमकी दी है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

एक क्रू मेंबर की मौत और 9 घायल- यूएई

मिली जानकारी के अनुसार, ईरान ने बहरीन और जलडमरूमध्य से गुजर रहे संयुक्त अरब अमीरात से जुड़े दो टैंकरों को निशाना बनाकर हमला किया है. इसमें एक नाविक की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. यूएई ने कहा कि ईरानी हमले में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई है, वहीं आठ घायल हुए हैं.

इस बीच संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है, जिससे संभवतः अबू धाबी और दुबई स्थित देश तेहरान के साथ फिर से संघर्ष में शामिल हो सकते हैं. ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब ईरान और अमेरिका दोनों उस जलडमरूमध्य पर नियंत्रण के लिए होड़ कर रहे हैं जिससे शांति काल में एक-पांचवां हिस्सा कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का परिवहन होता था.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हमारा नियंत्रण- ट्रंप

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हमलों का एक और दौर शुरू कर दिया है. अमेरिकी सेना ने कहा, “ये हमले ईरानी सेना पर भारी दबाव डालना जारी रखेंगे और होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्दोष नागरिकों और वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने की उनकी क्षमता को कम करेंगे.”

सेना द्वारा नए हमलों की घोषणा के कुछ ही क्षण बाद, ट्रंप ने इसे “एक और बड़ा हमला” बताया. उन्होंने कहा, “हम उन पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं. और यह जारी रहेगा, और हम देखेंगे कि आगे क्या होता है.” उन्होंने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से आगे कहा, “हम उनकी सभी आक्रमणकारी क्षमताओं को ध्वस्त कर रहे हैं और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हमारा नियंत्रण है. हम नाकाबंदी को फिर से लागू कर रहे हैं.”

कच्चे तेल की कीमत में 7.8% की बढ़ोतरी

इस बीच पश्चिम एशिया में एक बार फिर से बढ़ते संघर्ष ने कच्चे तेल की कीमत को बढ़ाने में बल दिया है. बेंचमार्क ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 7.8 प्रतिशत बढ़कर 81.92 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई है. हालांकि, यह कीमत युद्ध के चरम पर लगभग 120 अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने के स्तर से अभी भी काफी कम है, लेकिन इससे हर जगह तेल की कीमत बढ़ने की संभावना दिख रही है.

होर्मुज पर घमासान! ईरान ने जहाजों को बनाया निशाना तो यूएस ने तेहरान पर किया एक और हमला

Related Articles