Home News चुनाव से पहले TMC ने जारी किया मेनिफेस्टो

चुनाव से पहले TMC ने जारी किया मेनिफेस्टो

by Live India
चुनाव से पहले TMC ने जारी किया मेनिफेस्टो

Bengal Election : विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीएम ममता बनर्जी ने पार्टी का मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. इस पत्र में उन्होंने 10 संकल्प लिए हैं जिसमें बुजुर्ग, महिला और युवाओं को साधने की कोशिश की गई है.

बंगाल चुनाव: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. TMC ने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को ध्यान में रखकर कई योजनाओं की घोषणा की है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि महिलाओं के खातों में पैसा पहुंचाने वाली लक्ष्मी भंडार योजना लागू रहेगी. साथ ही उन्होंने नौकरी मिलने तक युवाओं को भत्ता और बुजुर्गों के लिए उनके घर तक ट्रीटमेंट पहुंचाने का भी वादा किया.

बीजेपी खिलाफ एकजुट होना चाहिए

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि वह बंगाल को बचाने के लिए बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई करें. अगर आपको केंद्रीय एजेंसियां डराने की कोशिश करें तो उनसे कतई डरने की जरूरत नहीं है. साथ ही अगर पैसे देने की कोशिश कर रहे हैं तो वह भी न लें और यह राशि लोगों के घर तक पहुंच गई तो युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सीमावर्ती इलाकों से माफिया लाते हैं और अशांति और दंगे भड़काने का काम करते हैं. मैं राज्य में कभी भी बंटवारे वाली राजनीति नहीं करती हूं, क्योंकि राज्य में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी एक समान है.

10 प्रतिज्ञाओं का लिया संकल्प

मेनिफेस्टो जारी करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं बंगला के लिए अपनी 10 प्रतिज्ञाएं योजना के तहत 500 रुपये की वृद्धि के साथ महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता मिलती रहेगी. उन्होंने आगे कहा कि मेरी सरकार के चौथे कार्यकाल में विकास पहिया निरंतर इसी तरह से आगे बढ़ता रहेगा. इसी तरह उन्होंने अपने मेनिफेस्टो में 10 प्रतिज्ञाओं की बात की, जो इस प्रकार हैं…

‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत, 500 रुपये की वृद्धि के साथ ही महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता मिलती रहेगी. सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों के लिए 1,500 रुपये (सालाना ₹18,000) और SC/ST लाभार्थियों के लिए 1,700 रुपये (सालाना ₹20,400).

  • मैं ‘बांग्लार युवा-साथी’ योजना को जारी रखूंगी, जिसके तहत बेरोज़गार युवाओं को प्रति माह 1,500 रुपये (सालाना ₹18,000) की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.
  • मैं 30,000 रुपये करोड़ का ‘कृषि-बजट’ (Agri-Budget) स्थापित करने का भी संकल्प लेती हूं, ताकि किसान परिवारों को निरंतर सहायता सुनिश्चित की जा सके. भूमिहीन किसानों को संबल प्रदान किया जा सके और कृषि क्षेत्र का समग्र उन्नयन संभव हो सके.
  • मैं वादा करती हूं कि बंगाल के प्रत्येक परिवार के पास एक पक्का मकान होगा और हर घर तक पाइप के माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध होगा.
  • इसके अतिरिक्त, मेरी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी ‘द्वार-तक पहुंच’ (doorstep delivery) सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक ब्लॉक और शहर में वार्षिक ‘द्वारे चिकित्सा’ शिविरों का आयोजन करेगी.
  • मैं ‘बांग्लार शिक्षायतन’ पहल के अंतर्गत सभी सरकारी विद्यालयों के समग्र ढांचागत उन्नयन को सुनिश्चित करूंगी.
  • मैं बंगाल को पूर्वी भारत के व्यापार का प्रवेश-द्वार बनाने की दिशा में कार्य करूंगी—जिसमें विश्व-स्तरीय लॉजिस्टिक्स, बंदरगाह, व्यापारिक ढांचा और एक अत्याधुनिक ‘वैश्विक व्यापार केंद्र’ (Global Trade Centre) शामिल होंगे.
  • मैं सभी मौजूदा लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन का निर्बाध लाभ सुनिश्चित करने का प्रयास करूंगी. साथ ही इस सुरक्षा-कवच का विस्तार करते हुए इसे चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंचाऊंगी.
  • मैं एक व्यापक भौगोलिक पुनर्गठन के माध्यम से सात नए ज़िलों की स्थापना करने और ‘शहरी स्थानीय निकायों’ (Urban Local Bodies) की संख्या में वृद्धि करने का भी वादा करती हूं
  • ये 10 ‘प्रतिज्ञाएं’ मेरे शासन की नींव बनेंगी और आगामी पाँच वर्षों के लिए एक ‘रोडमैप’ (कार्ययोजना) का कार्य करेंगी.

खबर के सूत्र: पीटीआई

Related Articles