Home Latest News & Updates दिल्ली में आग, मां और दो बेटियों की मौत

दिल्ली में आग, मां और दो बेटियों की मौत

by Live India
दक्षिण दिल्ली में बड़ा हादसा: लोधी रोड की रिहायशी इमारत में भीषण आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत

3

दिल्ली आग: दक्षिण दिल्ली के लोधी रोड इलाके में मंगलवार को एक घर में भीषण आग लग गई. अगलगी से तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई. आग की लपटें और धुआं देखकर स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई. घटना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर भेजी गईं. इस घटना से पूरे इलाके में सदमे का माहौल है.सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे कर्मचारियों ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया.

बीके दत्त कॉलोनी में अगलगी

दक्षिण दिल्ली के लोधी रोड इलाके में मंगलवार को एक रिहायशी इमारत में आग लगने से एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई. दिल्ली फायर सर्विस (DFS) और पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10:20 बजे लोधी रोड पुलिस स्टेशन इलाके के तहत बीके दत्त कॉलोनी में चावला स्वीट्स के सामने एक घर में आग लगने की सूचना मिली. वे तुरंत मौके पर पहुंचे और सुबह 11:10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुखद बात यह है कि इमारत की तीसरी मंजिल पर बने अपार्टमेंट के अंदर तीन लोग मृत पाए गए.

दूसरी मंजिल पर थे परिवार के अन्य सदस्य

मृतकों की पहचान आकांक्षा (40), आराध्या उर्फ मित्ज़ी (12) और मिहिका उर्फ रिट्ज़ी (8) के तौर पर हुई है. शुरुआती जांच से पता चला है कि आकांक्षा शर्मा 2020 से मानसिक स्वास्थ्य समस्या का इलाज करा रही थीं. अधिकारी ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य और उनके पति मोहित शर्मा (वकील) दूसरी मंजिल पर मौजूद थे. क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बताया कि किसी साजिश या किसी गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं मिला है.

पुलिस कर रही हादसे की जांच

हालांकि, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. अधिकारी ने कहा कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है. परिवार को सूचित कर दिया गया है. स्थानीय अधिकारियों द्वारा उन्हें मदद दी जा रही है. मामले की आगे की जांच जारी है. मौके पर एक वॉटर टेंडर, एक वॉटर बाउज़र और एक ब्रीदिंग अपैरेटस टेंडर भेजा गया. DFS के एक अधिकारी ने बताया कि आग ने इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक घर को अपनी चपेट में ले लिया था.उन्होंने कहा कि आग को दोबारा भड़कने से रोकने के लिए कूलिंग ऑपरेशन जारी रहा.

नोएडा के ममूरा में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, दो लोगों की मौत, 50 बचाए गए, मकान मालिक गिरफ्तार

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles