2
IND W बनाम PAK W: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज बीते 12 जून से हो चुका है. क्रिकेट के इस ग्लोबल आयोजन में 14 जून को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की भिड़ंत हुईं. ग्रुप स्टेज का यह छठा मैच इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम में खेला गया. अब भारत का अगला मुकाबला पहली बार खेल रही नीदरलैंड्स से होगा.
पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में कुल 170 रन बनाई. वहीं, जीत के लिए 171 के टारगेट को पूरा करने उतरी पाकिस्तान की महिला टीम 17 ओवर में ही ढेर (ऑल आउट) हो गई और 106 रन बना सकी. पाकिस्तान पर भारत के 64 रनों की शानदार जीत में टीम की दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कुल 4 ओवरों में मात्र 10 रन देकर 5 विकेट लिया. भारत की जीत के बाद दीप्ति को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया. आइए अब जानते हैं कि अपनी शानदार बॉलिंग और भारतीय टीम की जीत पर दीप्ति शर्मा ने क्या कुछ कहा.
वहीं से शुरू किया जहां उसने छोड़ा था 🔥
दीप्ति शर्मा को निश्चित रूप से बड़ा मंच पसंद है 😎#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | @Deepti_Sharma06 pic.twitter.com/Ym9lY7lyfk
– बीसीसीआई महिला (@BCCIWomen) 15 जून, 2026
मुझे दबाव वाली परिस्थितियां पसंद हैं- दीप्ति शर्मा
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बर्मिंघम में अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले महिला टी20 विश्व कप मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद कहा कि उन्हें आईसीसी टूर्नामेंटों के साथ आने वाले दबाव का आनंद आता है.
दीप्ति ने मैच के बाद कहा, “मुझे दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट पसंद हैं; मुझे ऐसा लगता है कि मैंने वहीं से फिर से शुरुआत की है जहां मैंने खत्म किया था, इसलिए अच्छा लग रहा है.” उन्होंने आगे कहा, ” मैं अपनी प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं… अभ्यास में मैं जो चीजें करती हूं, उन्हें मैचों में भी लागू कर रही हूं. ये चीजें मेरी मदद करती हैं और बस मुझे आगे बढ़ते रहना है, रुकना नहीं है और दिन-प्रतिदिन सुधार करते रहना है।”
ओवर में अपनी गति में बदलाव – दीप्ति
बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ, दीप्ति ने सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, नशरा संधू और तस्मिया रुबाब को आउट किया, जबकि उन्होंने 9 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाया. दीप्ति ने कहा, “मैंने अपनी योजना को बहुत आसान रखा और मुझे खुद पर पूरा भरोसा था कि जब भी ऐसी परिस्थितियां आएंगी, मुझे आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी होगी.”
उन्होंने कहा, “चूंकि विकेट थोड़ा टर्न ले रहा था, इसलिए मैं अपनी अच्छी गेंदों को सही जगह पर डाल पा रही थी और बस यही करना था कि अच्छी जगहों पर लगातार गेंदबाजी करूं.” दीप्ति ने कहा, “आज की पिच पर गति बहुत महत्वपूर्ण थी, इसलिए मैं हर ओवर में अपनी गति में बदलाव कर रही थी और इससे मुझे मदद मिली.”
स्मृति और हरमनप्रीत की 91 रनों की पारी पर क्या बोलीं दीप्ति?
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में 36 रन बनाकर मंधाना को एक अहम साथ दिया. इन दोनों ने टीम के लिए 91 रनों की साझेदारी की.
इनकी इस बल्लेबाजी पर दीप्ति ने कहा, “मुझे लगता है कि स्मृति की बल्लेबाजी अविश्वसनीय थी और स्मृति और हैरी (हरमनप्रीत) की उस साझेदारी का विशेष रूप से उल्लेख करना चाहूंगी, उन्होंने वास्तव में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की.” उन्होंने आगे कहा, “वहां (मंधाना-कौर की बल्लेबाजी) से हमें गति मिली क्योंकि शुरुआत में हमने जल्दी विकेट खो दिए थे. लेकिन हम हमेशा से मानते थे कि हमारे पास एक अच्छी बल्लेबाजी लाइन-अप है इसलिए हम योगदान देते हैं और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की वह सराहनीय है.”
8 शतक, 6 दोहरा शतक…, केन विलियमसन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास; ICC ने क्या कहा?
समाचार स्रोत: पीटीआई
