4
Anant Ambani Birthday: अनंत अंबानी ने अपना 31वां जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया. उन्होंने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जामनगर में ग्रैंड सेलीब्रेशन किया. यहां देखें कुछ शानदार तस्वीरें.
11 अप्रैल, 2026
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने बीते शुक्रवार को अपना जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया. अनंत 10 अप्रैल, 2026 को 31 साल के हो गए हैं. उन्होंने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जामनगर में ग्रैंड सेलीब्रेशन किया. उनके बर्थडे सेलीब्रेशन में सलमान-शाहरुख समेत बॉलीवुड के तमाम सितारे भी शामिल हुए. अनंत ने वंतारा में सभी के साथ केक काटा. वहीं एक भजन कीर्तन में रणवीर सिंह से लेकर जाह्नवी कपूर तक नजर आए. इतना ही नहीं, उन्होंने गरीब बच्चों के साथ भी अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया. यहां देखें उनके बर्थडे सेलीब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें.
वंतारा में काटा केक
अनंत की केक-कटिंग सेरेमनी का एक नया वीडियो ऑनलाइन सामने आया है. वीडियो में अनंत अंबानी को जामनगर में वंतारा यूनिवर्सिटी के लॉन्च पर केक काटते हुए देखा जा सकता है. वंतारा-थीम वाला केक अनंत के नेचर और वाइल्डलाइफ के लिए उनके डेडिकेशन और प्यार को दिखाता है. उनके साथ उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट और पिता मुकेश अंबानी भी हैं. राधिका उन्हें केक खिलाती हुई दिख रही हैं, जबकि रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर पास में खड़े होकर उन्हें चीयर कर रहे हैं. इसके बाद मुकेश अंबानी ने अनंत का प्यार से चूमा और अनंत ने पिता के पैर छुए.
अनंत अंबानी वंतारा यूनिवर्सिटी में रणवीर सिंह, मुकेश अंबानी और राधिका के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।❤️
अंत में जिस तरह से मुकेश अंबानी ने अनंत को चूमा…शुद्ध सोना।👌🏻
और ईमानदारी से कहूं तो रणवीर हाल ही में एक अलग स्तर पर हैं, वह जहां भी जाते हैं वस्तुतः मुख्य पात्र बन जाते हैं।🔥 pic.twitter.com/NNzQZjqVRj
– रोहन💫 (@rohann__45) 10 अप्रैल 2026
रोशन हुआ जामनगर
अनंत अंबानी के 31वां जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक को भी रोशन किया गया था. बड़े पैमाने पर लाइटिंग विजुअल्स में अनंत अंबानी के चेहरे के प्रोजेक्शन के साथ स्ट्रक्चर को रोशन दिखाया गया, साथ ही मैसेज भी था “हैप्पी बर्थडे अनंत अंबानी.” इतना ही नहीं अनंत ने जानवरों के लिए भी खास इंतजाम किया था. अनंत अंबानी ने हाथियों और गायों को 3000 किलो फल खिलाए. उन्होंने गरीब बच्चों के साथ भी अपना बर्थडे मनाया. एक वीडियो में अनंत और राधिका गरीब बच्चों के बीच हंसते खेलते नजर आए.
भजन कीर्तन में डूबे सितारें
अनंत अंबानी के जन्मदिन पर हुए भजन कीर्तन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर गरबा करते दिख रहे हैं. गौरी खान अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ भजन सुनती दिख रही हैं. वीडियो की शुरुआत नीता अंबानी से होती है, जो हाथ जोड़े हुए हैं और धीरे-धीरे भजन पर झूम रही हैं.
राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी के बगल में बैठी दिखती हैं. दोनों इस पल में पूरी तरह डूबे हुए दिखते हैं, जबकि मुकेश अंबानी भी प्रार्थना में लगे हुए दिखते हैं. रणवीर सिंह को भी नीता अंबानी के ठीक बगल में हाथ जोड़े हुए देखा जा सकता है. वीडियो में गौरी खान और उनके बेटे अबराम भी भजन संध्या का आनंद लेते दिख रहे हैं.
यह भी पढ़ें- UAE में बैन के बावजूद Dhurandhar 2 ने विदेश में गाड़े झंडे, फिल्म की सक्सेस से डरे ‘सुल्तान’ भी
