9
Bihar News : सम्राट चौधरी की ब्रिगेड ने पटना के गांधी मैदान पर शपथ ले ली है. इस बार कैबिनेट में 32 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है और बीजेपी ने इस बार संगठन को मजबूत करने के साथ संतुलन पर भी जोर दिया है.
बिहार समाचार: पटना के ऐतिहासिक मैदान में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. अब बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (आर) और HAM के कोटे से 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है. इस दौरान खास बात यह रही कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
सम्राट के 32 मंत्रियों ने ली शपथ
पटना में आयोजित विशाल कार्यक्रम में सम्राट चौधरी की ब्रिगेड में शामिल होने वाले 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. मंत्रियों की सूची में श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, निशांत कुमार, लेशी सिंह, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह ‘टाइगर’, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सादा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेन्द्र कुमार रोशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मोहम्म जमा खान, नन्दकिशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र पासवान, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार और दीपक प्रकाश हैं.
#रहना : बिहार की धरती पटना से विकास, विश्वास और सुशासन के नए अध्याय का शुभारंभ…
देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित मंत्रिमंडल विस्तार समारोह!#NDA4बिहार https://t.co/uuMQR7iSn1
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) 7 मई 2026
संतुलन पर दिया जोर
मंत्री पद की शपथ के बाद बताया जा रहा है कि इस बार एनडीए सरकार ने कैबिनेट में संतुलन और संगठनात्मक मजबूती पर पूरा ध्यान दिया है. इसके अलावा बीजेपी ने इस बार OBC और EBC नेताओं पर भी जोर दिया है. यही वजह है कि इस बार केदार गुप्ता, राम कृपाल यादव, दिलीप जायसवाल, रमा निषाद और प्रमोद चंद्रवंशी जैसे नेताओं को अपनी कैबिनेट में जगह दी है.
इसके अलावा सवर्ण समाज से विजय सिन्हा, मिथिलेश तिवारी और संजय टाइगर को भी जगह मिली है. बीजेपी ने सर्वसमाज की बात करते हुए बिहार की राजनीति में एक संतुलन बनाने की पूरी कोशिश की है. दूसरी तरफ अगर दलित समाज की बात करें तो लखेंद्र पासवान और नंद किशोर राम को सम्राट ब्रिगेड में शामिल किया गया है.
समाचार स्रोत: पीटीआई
