Home News पयात्रियों से DMRC ने क्या कहा?

पयात्रियों से DMRC ने क्या कहा?

by Live India
पयात्रियों से DMRC ने क्या कहा?

दिल्ली मेट्रो सेवा अद्यतन: संसद मार्ग से लेकर जंतर-मंतर तक सीजेपी का धरना-प्रदर्शन जारी है. हजारों की संख्या में छात्र व प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं. इस दौरान सीजेपी के प्रवक्ताओं व प्रतिनिधिमंडल का केंद्र की मोदी सरकार के साथ बातचीत जारी है.

वहीं, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त कर दिया गया है. किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो, इसको लेकर दिल्ली पुलिस हर मोर्चे पर मुस्तैद है. इस बीच दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो सुविधा को लेकर खास अपडेट है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

क्या आज भी बंद रहेगा राजीव चौक?

सीजेपी प्रदर्शन को लेकर दिल्ली मेट्रो का राजीव चौक सबसे संवेदनशील स्टेशन माना जा रहा है. इस स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर सीजेपी का धरना-प्रदर्शन हो रहा है. धरना में शामिल होने के लिए अधिकतर लोग राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का ही प्रयोग करते रहे हैं.

इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने दिल्ली के करीब 18 मेट्रो स्टेशनों को आज शनिवार को फिर से बंद करने की जानकारी दी है. हालांकि, इस दौरान राजीव चौक से इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी. सीजेपी के धरना-प्रदर्शन और सुरक्षा को देखते हुए आज सुबह 7:30 बजे से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन समेत दिल्ली के कुल 18 मेट्रो स्टेशन बंद हैं.

नई दिल्ली, सेवा तीर्थ समेत कुल 18 मेट्रो स्टेशन बंद

डीएमआरसी ने आज 25 जुलाई को भी दिल्ली के करीब 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मेट्रो की सर्विस अपडेट देते हुए बताया है कि मेट्रो स्टेशन 25 जुलाई, 2026 सुबह 07:30 बजे से अगले निर्देश तक बंद रहेंगे. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

  1. लोक कल्याण मार्ग
  2. राजीव चौक
  3. पटेल चौक
  4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  5. बाराखंभा रोड
  6. सुप्रीम कोर्ट
  7. सेवा तीर्थ
  8. जनपथ
  9. मंडी हाउस
  10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  11. आईटीओ
  12. दिल्ली गेट
  13. इंद्रप्रस्थ
  14. खान मार्केट
  15. जोर बाग
  16. शिवाजी स्टेडियम
  17. झंडेवालान
  18. नई दिल्ली

परेशानी के लिए बहुत खेद है- डीएमआरसी

    बता दें कि 20 जुलाई को सीजेपी के संसद मार्च और उसके बाद हुई हिंसा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन दिन में अगले आदेश तक बंद रह रहे हैं. इस दौरान लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर के, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर यात्री काफी परेशान दिख रहे हैं क्योंकि इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में जाने के लिए ट्रेन को पकड़ने के लिए दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना होता है.

    नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने से लोगों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए बस, ऑटो, बाइक आदि का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. इस दौरान सड़कों पर काफी ट्रैफिक जाम भी दिख रहा है. वहीं, दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशनों के बंद होने से परेशान लोगों के लिए डीएमआरसी ने दुख जताया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके कहा है, “किसी भी तरह की परेशानी के लिए बहुत खेद है.”

    26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, नड्डा ने पिलाया सूप, PM ने की अपील, क्या प्रधान देंगे इस्तीफा?

    समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles