Home Latest News & Updates प्रतीक और अपर्णा यादव के रिश्ते

प्रतीक और अपर्णा यादव के रिश्ते

by Live India
Prateek and Aparna Relation

Prateek and Aparna Relation: साल 2022 में अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गईं, जिसके बाद से अपर्णा और प्रतीक यादव के रिश्ते में अनबन होने लगी. जानें दोनों के रिश्ते कैसे थे.

13 मई, 2026

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की बुधवार को मौत हो गई. सूत्रों ने बताया कि 38 साल के प्रतीक यादव को सुबह 4:55 बजे किचन में संदिग्ध हालत में पाय गया था और उन्हें सुबह लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत से समाजवादी पार्टी में मातम छा गया है. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी नेता हैं. प्रतीक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

राजनीति से दूर थे प्रतीक यादव

Prateek-Yadav-Death

प्रतीक यादव देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में से एक का हिस्सा थे. हालांकि, वह हमेशा राजनीति से दूर रहे. प्रतीक ने UK की लीड्स यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की. प्रतीक यादव लखनऊ में फिटनेस प्लैनेट जिम के मालिक थे और जीव आश्रय नाम की एक संस्था भी चलाते थे. प्रतीक इन कामों में बिजी रहते थे और अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देते थे. लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल है कि वह अब जिंदा नहीं हैं. प्रतीक अक्सर अपनी पत्नी अपर्णा यादव से रिश्ते को लेकर खबरों में रहते थे. प्रतीक और अपर्णा यादव स्कूल से ही रिलेशनशिप में थे, लेकिन शादी के बाद दोनों के रिश्ते खराब हो गए.

11 साल डेट करने के बाद की शादी

प्रतीक और अपर्णा ने 11 साल तक डेट किया. 2011 में उनकी शादी हुई, जो हाई-प्रोफाइल थी और उस समय सुर्खियों में थी. अपर्णा और प्रतीक की दो बेटियां हैं. एक इंटरव्यू में, अपर्णा यादव ने कहा था, “हम मेरी मां के जन्मदिन पर मिले थे. हम स्कूल के इवेंट्स में भी मिले थे. हम एक ही स्कूल में नहीं थे. मैं म्यूजिक क्लब की प्रेसिडेंट थी. मुझे अच्छी तरह याद है कि मैं एक स्कूल इवेंट के लिए प्रतीक के स्कूल गई थी. प्रतीक अपनी क्लास के साथ थे. उन्होंन स्कूल में मेरा ईमेल एड्रेस पूछा था. उस समय याहू मैसेंजर बहुत पॉपुलर था. प्रतीक मुझे वहां बहुत सारे मैसेज भेजते थे. हम दोनों का ग्रुप एक ही था. फिर हम एक-दूसरे से मिलने लगे और बातें आगे बढ़ती गईं.”

Prateek-Yadav-Death

तलाक तक पहुंची अनबन

साल 2022 में अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गईं, जिसके बाद से अपर्णा और प्रतीक के रिश्ते में अनबन होने लगी. 19 जनवरी 2026 को यह अनबन खुलकर सामने आई, जब प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपर्णा पर उनके परिवार के साथ रिश्ते खराब करने का आरोप लगाया था. इस पोस्ट में उन्होंने अपर्णा यादव को “स्वार्थी” कहा, उन पर पारिवारिक रिश्ते खराब करने का आरोप लगाया और कहा कि वे जल्द ही अपर्णा यादव को तलाक दे देंगे. हालांकि, कुछ दिनों बाद प्रतीक यादव ने एक वीडियो पोस्ट कर रिश्ते ठीक होने के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद लगने लगा कि दोनों के बीच सब कुछ सामान्य हो गया है.

Prateek-Yadav-Death

इस बीच, दोनों आइसलैंड में फैमिली ट्रिप पर गए थे. इस ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. इन तस्वीरों के आधार पर माना जा रहा था कि उनके रिश्ते में सब कुछ नॉर्मल है. प्रतीक यादव ने खुद अपने परिवार के साथ बिताए इन पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की मौत, लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में सुबह लाया गया शव

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles