16
दिल्ली में बकरीद दिशानिर्देश: देश में 28 मई को बकरीद मनाई जाएगी. इसको लेकर मुस्लिम समुदाय में तैयारियां जोरों पर हैं. इसी बीच दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सरकार ने बकरीद पर कुर्बानी को लेकर गाइडलाइंस जारी की है. जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से बकरीद के अवसर पर अवैध कुर्बानी को लेकर पहली बार सरकारी आदेश जारी हुआ है. इस आदेश पर मुस्लिम वर्ग से अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार द्वारा बकरीद को लेकर जारी गाइडलाइन में सरकार की सख्ती के बाद विकास विभाग की पशुपालन इकाई ने आदेश जारी कर सड़कों और गलियों पर होने वाली कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दी है. विभाग ने कुर्बानी के लिए नियम कानून बताए हैं. आइए जानते हैं पूरी खबर.
अवैध रूप से सार्वजनिक स्थानों पर खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध
गाइडलाइन के अनुसार, कुर्बानी के दौरान खून नालियों में नहीं बहाया जा सकेगा. पशुओं की अवैध रूप से सार्वजनिक स्थानों पर खरीद-बिक्री पर भी प्रतिबंध है. 28 मई को बकरीद मनाई जाएगी. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में सिर्फ एक ही स्लॉटर हाउस है. इसके इंचार्ज का कहना है कि आपको साफ सफाई से अगर अपने जानवर की कटाई छटाई करवानी है तो वह बहुत ही कम पैसों में इस काम को कर सकते हैं.
इधर दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग जगह पर अमन कमेटी के लोगों से बातचीत की है और बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण से मनाने की अपील की है. पुलिस के साथ बैठक के बाद से बकरा मंडी समिति के अध्यक्ष और अमन कमेटी के उपाध्यक्ष लायन गुलफाम का कहना है कि नियमों का पालन करने की हिदायतें लगातार दी जा रही हैं.
इन सब के बीच में आपको बता दें कि अलग-अलग नल के बकरे मार्केट में बिकने को मौजूद हैं, लेकिन दुंबा का खास महत्व होता है. दुंबा डेढ़ लाख रुपए से शुरू होकर 5 लाख रुपए तक की कीमत का होता है. ऐसे में अमीरों के लिए दुंबा कुर्बानी का पहला पसंद माना जाता है.
सड़कों और गलियों में कुर्बानी देने का प्रावधान नहीं – मंत्री
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा का मानना है कि बकरीद के अवसर पर अवैध कुर्बानी को लेकर दिल्ली में मिली-जुली आबादी में रहने वाले हिंदू इससे खासे परेशान होते हैं. यहां तक कि गलियों और सड़कों पर भी कुर्बानी दे दी जाती है. कई जगह सड़कें खून से लाल हो जाती हैं. नालियों का बहने वाला पानी लाल हो जाता है. जबकि इसके लिए मनाही है और सड़कों और गलियों में कुर्बानी देने का प्रावधान नहीं है. पिछली सरकार के समय तक हिंदू लोग इसकी शिकायत भी प्रशासन से करते रहे हैं, मगर कहीं कोई सुनवाई नहीं होती थी. मगर सरकार बदलने के बाद अधिकारियों का रुख भी बदला है और अब वे सख्ती के मूड में हैं.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार में विकास मंत्री कपिल मिश्रा इस बारे में पहले ही बयान दे चुके हैं कि अवैध कुर्बानी के लिए किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी. वहीं,विकास विभाग ने एक सार्वजनिक सूचना भी जारी कर दी है. इसमें अवैध कुर्बानी को लेकर सख्त चेतावनी भी दी गई है. इसके साथ ही शांति, सद्भाव और जिम्मेदारी के साथ पर्व मनाने का आग्रह किया गया है.
13 जिलों में रैपिड रिस्पांस टीम तैनात- कपिल मिश्रा
मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके लिखा, “दिल्ली सरकार की ओर से इस बार बकरीद के त्योहार को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी की गई हैं. पूरी राजधानी में कानून-व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी 13 जिलों में ‘रैपिड रिस्पांस टीमें’ तैनात कर दी गई हैं.”
उन्होंने आगे लिखा, ” सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि सड़कों, पार्कों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर खुले में कुर्बानी देने की बिल्कुल अनुमति नहीं होगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ये टीमें तुरंत सख्त कार्रवाई करेंगी.”
धर्म के खिलाफ नहीं है नया UCC कानून, बहुविवाह और गैर पंजीकृत लिव इन रिलेशनशिप पर जेल का प्रावधान
