Home Latest News & Updates इस्तीफे की अटकलों के बीच गिनाईं उपलब्धियां

इस्तीफे की अटकलों के बीच गिनाईं उपलब्धियां

by Live India
इस्तीफे की अटकलों के बीच गिनाईं उपलब्धियां

3

सिद्धारमैया: इस्तीफे की अटकलों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के लोगों से किए गए सभी वादे पूरे किए हैं. कहा कि उनकी सरकार ने 20 मई को कार्यकाल के तीन साल पूरे किए. सिद्धारमैया ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार ने तीन साल में ‘नव कर्नाटक’ (नया कर्नाटक) का लक्ष्य हासिल किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों के आशीर्वाद से, जैसा कि हमने सत्ता में तीन सार्थक वर्ष पूरे किए हैं, हम अपनी सरकार की सभी उपलब्धियों का श्रेय प्रत्येक कन्नड़ को समर्पित करते हैं.

कहा- हर वादा पूरा करने पर गर्व

उन्होंने कहा कि हमें चुनाव से पहले राज्य के लोगों से किए गए हर वादे को पूरा करने पर गर्व है. हमने पांच गारंटी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है और सुनिश्चित किया है कि वे हर घर तक पहुंचें. पांच गारंटी योजनाएं हैं ‘गृह ज्योति’ जो हर घर को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देती है, ‘गृह लक्ष्मी’ योजना जिसमें परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को 2,000 रुपये देने का वादा किया गया है और ‘अन्न भाग्य’ है जो बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक महीने में 10 किलो चावल देती है. युवा निधि’ बेरोजगार स्नातकों को 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को दो साल के लिए (18-25 आयु वर्ग में) 1,500 रुपये देने का वादा करती है और ‘शक्ति’ योजना कर्नाटक की महिलाओं को सरकारी गैरलक्जरी बसों में राज्य के भीतर यात्रा करने के लिए मुफ्त यात्रा की अनुमति देती है.

‘अन्न भाग्य’ योजना से भर रहा हर किसी का पेट

कहा कि ‘अन्न भाग्य’ योजना के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसे इस संकल्प के साथ शुरू किया गया था कि कोई भूखा न सोए. उन्होंने कहा कि यह योजना करोड़ों परिवारों को पोषणयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रदान कर स्वस्थ समाज की नींव बन गयी है. मुफ्त खाद्यान्न वितरित करने के लिए ‘अन्न भाग्य’ योजना के तहत अब तक 18,897 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और 4.26 करोड़ राशन लाभार्थी अब बिना किसी चिंता के दिन में तीन बार भोजन कर पा रहे हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी सरकार ने बी खाता संपत्तियों को ए खाता में बदलने, अनधिकृत संपत्तियों को नियमित करने, न्यूनतम मजदूरी में 60 प्रतिशत की वृद्धि, गृह लक्ष्मी योजना, राज्य उत्पाद शुल्क सुधार, आरोग्य कवच (स्वास्थ्य योजना) और शक्ति योजना जैसे कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं. जिसका लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है.

कुर्सी गई, ED आई! पिनाराई विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी, बेटी की कंपनी से जुड़ा है मामला

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles