Home Latest News & Updates भड़काऊ बयान मामले में 3 गिरफ्तार

भड़काऊ बयान मामले में 3 गिरफ्तार

by Live India
AIMIM Encounter Statement

AIMIM Encounter Statement: AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष का शौकत अली का भड़काऊ बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और तीन नेताओं को गिरफ्तार किया है.

25 मार्च, 2026

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल (AIMIM) के नेता एक बार फिर विवादित बयान देकर मुश्किल में फंस गए हैं. मेरठ में भड़काऊ बयानबाजी करने के आरोप में यूपी पुलिस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की तलाश कर रही है. इस मामले में छापेमारी के दौरान मेरठ पुलिस AIMIM के तीन नेताओं को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि AIMIM के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट महताब चौहान, मेट्रोपॉलिटन प्रेसिडेंट इमरान अंसारी और मेट्रोपॉलिटन सेक्रेटरी राजी सिद्दीकी को देर रात छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई 23 मार्च को हाजीपुर गांव के एक फार्महाउस में बिना इजाजत वाले कार्यक्रम के ईद मिलन का वीडियो वायरल होने के बाद की गई.

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया भड़काऊ बयान

वीडियो में, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली कथित तौर पर एक पॉलिटिकल पार्टी को टारगेट करते हुए और 2027 के विधानसभा चुनावों पर चर्चा करते हुए बहुत आपत्तिजनक बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं. अली ने क्लिप में कथित तौर पर कहा, “आपने चुप रहने वालों को 111 सीटें दीं. मुझे सिर्फ 11 MLA दीजिए और मैं वादा करता हूं कि अगर उत्तर प्रदेश में किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा, तो हम एनकाउंटर करने वालो का एनकाउंटर करेंगे.” सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने शौकत अली और अन्य आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उन्हें ढू़ंढ़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

अरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (मेरठ) अंतरिक्ष जैन ने कहा कि पुलिस ने वीडियो पर ध्यान दिया और लोहियानगर पुलिस स्टेशन में अली समेत छह नामजद लोगों और कई अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया. जैन ने कहा, “भाषणों का मकसद अलग-अलग धर्मों और समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करना और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना था,” उन्होंने कहा कि प्रोग्राम का आयोजन करने वाले और प्रदेश अध्यक्ष समेत दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं. जो कोई भी सामाजिक सौहार्द और कानूनी नियमों को बिगाड़ने वाली गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो शेयर न करने की अपील

विवाद बढ़ने के बाद अली ने लखनऊ मीडिया को बताया कि ‘वीडियो में उनका पूरा भाषण नहीं दिखाया गया है. अली ने कहा कि आज, अगर भारत या उत्तर प्रदेश में किसी के साथ अन्याय हो रहा है, तो वह मुसलमान है.’ कोतवाली सर्कल ऑफिसर अंतरिक्ष जैन ने कहा कि लोहियानगर पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऑफिसर ने कहा कि पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ कंटेंट शेयर न करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.

यह भी पढ़ें- सिविल सर्जन की प्रताड़ना से तंग आकर कर्मचारी ने खाया सल्फास, हालत गंभीर, जानें पूरा मामला

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles