Home मनोरंजन Critics Choice Awards में Jaideep Ahlawat बने बेस्ट एक्टर

Critics Choice Awards में Jaideep Ahlawat बने बेस्ट एक्टर

by Live India
Critics Choice Awards में Jaideep Ahlawat बने बेस्ट एक्टर

19

Critics Choice Awards 2026: मंगलवार की शाम सिनेमा लवर्स के लिए काफी ज्यादा खास रही. दरअसल, कल शाम 8वें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2026 के विनर्स की अनाउंसमेंट हो चुकी है.

25 मार्च, 2026

मूवी लवर्स के लिए मंगलवार की शाम बहुत खास रही. दरअसल, फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड ने ‘8वें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2026’ के विनर्स की अनाउंसमेंट हो चुकी है. इस बार के अवार्ड्स में न सिर्फ बड़े पर्दे की फिल्मों बल्कि वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों का भी बोलबाला रहा. जहां फिल्म ‘होमबाउंड’ ने अपनी सिंपल कहानी और डीपनेस से क्रिटिक्स का दिल जीत लिया, वहीं ‘ब्लैक वारंट’ ने ओटीटी की दुनिया में अपना परचम लहराया.

एक साथ 4 अवॉर्ड

नीरज घेवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ इस साल की सबसे बड़ी विनर बनकर सामने आई है. इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में टोटल 4 अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. विशाल जेठवा को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनमें एक्टिंग का टैलेंट कूट-कूटकर भरा पड़ा है. वहीं, प्रियंका बोस ने फिल्म ‘आगरा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीतकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. इसके अलावा सपोर्टिंग रोल की बात करें तो ‘बाइसन कालमदन’ के लिए पसुपति को चुना गया. राइटर और टेक्निकल बारीकियों के लिए भी कई कलाकारों की तारीफ हुई, जिसमें सुनील बोरकर को सिनेमैटोग्राफी और चमन चक्को को एडिटिंग के लिए अवॉर्ड दिया गया.

वेब सीरीज की धूम

डिजिटल दुनिया यानी वेब सीरीज की कैटेगरी में ‘ब्लैक वारंट’ का दबदबा रहा. इस सीरीज ने बेस्ट वेब सीरीज और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (राहुल भट्ट) के साथ-साथ चार अवार्ड्स झटके. इसके डायरेक्शन के लिए विक्रमादित्य मोटवाने और उनकी टीम को अवॉर्ड दिया गया. एक्टिंग की दुनिया के बेहतरीन स्टार जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीतकर फैंस की उम्मीदों को सही साबित किया. वहीं ‘खौफ’ सीरीज के लिए मोनिका पंवार बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं. तिलोत्तमा शोम को ‘पाताल लोक 2’ के लिए ही बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला.

स्पेशल अवार्ड्स

शॉर्ट फिल्मों के सेक्शन में ‘मायबापाचे आशीर्वाद’ ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर अपूर्वा बर्दापुरकर के साथ-साथ कई और कैटेगरी में जीत हासिल की. फेमस एक्टर सनी हिंदुजा को ‘दैट्स ए रैप’ के लिए बेस्ट एक्टर और शीबा चड्ढा को ‘निघियां छावां’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया. ‘8वें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2026’ की शाम का सबसे इमोशन पल तब आया जब एक्ट्रेस फरीदा जलाल को सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए ‘स्पेशल अवार्ड’ से नवाजा गया. दशकों तक अपनी मुस्कान और एक्टिंग से ऑडियन्स को एंटरटेन करने वालीं फरीदा जलाल के लिए भी ये अवॉर्ड यादगार रहा. इसके अलावा फिल्म ‘स्थल’ को जेंडर सेंसिटिविटी अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो समाज में बदलाव की सोच रखने वाली कहानियों को बढ़ावा देता है.

शाम शानदार

क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स की ये लिस्ट साफ करती है कि अब इंडियन सिनेमा में सिर्फ स्टार पावर नहीं, बल्कि शानदार कहानी और दमदार एक्टिंग को ही सबसे ऊपर रखा जा रहा है. चाहे वो ओटीटी प्लेटफॉर्म हो या बड़े पर्दे की फिल्में, असली विनर वही है जो सीधे ऑडियन्स और क्रिटिक्स के दिल को छू जाए.

यह भी पढ़ेंः असली है Ranveer Singh का Dhurandhar 2 वाला आलीशान घर, कराची नहीं, बल्कि पंजाब के इस शहर में है ये महल

Related Articles