5
इबोला वायरस सलाह: भारत सरकार ने एडवायजरी जारी कर नागरिकों को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC), युगांडा और साउथ सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है, क्योंकि वहां इबोला वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने 17 मई को इबोला वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न (PHEIC) घोषित की, जिसके बाद से भारत सरकार अलर्ट पर है. अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका CDC) ने भी DRC और युगांडा को प्रभावित करने वाले इस आउटब्रेक को कॉन्टिनेंटल सिक्योरिटी की पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है.
एयरपोर्ट पर होगी जांच
इसके अलावा, WHO IHR इमरजेंसी कमेटी ने 22 मई 2026 को एयरपोर्ट्स पर बीमारी की निगरानी को मजबूत करने के लिए कुछ समय के लिए सुझाव जारी किए ताकि इबोला वायरस डिटेक्शन वाले इलाकों से आने वाले यात्रियों का पता लगाया जा सके. उनकी जांच की जा सके, रिपोर्ट किया जा सके और उन्हें मैनेज किया जा सके.” एडवाइजरी में कहा गया है कि DRC और युगांडा की सीमा से लगे देशों, जिसमें साउथ सूडान भी शामिल है, में बीमारी फैलने का खतरा ज़्यादा है. इसमें कहा गया है, “भारत सरकार अपने सभी नागरिकों को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और साउथ सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह देती है.”
गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें
जो भारतीय नागरिक अभी इन देशों में रह रहे हैं या वहां की यात्रा कर रहे हैं, उनसे कहा गया है कि वे लोकल अधिकारियों द्वारा जारी पब्लिक हेल्थ गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें, साफ-सफाई का ज़्यादा ध्यान रखें, लक्षण वाले लोगों के संपर्क में आने से बचें और बुखार या उससे जुड़े लक्षण होने पर तुरंत मेडिकल मदद लें. भारत में बुंडिबुग्यो वायरस स्ट्रेन से होने वाली इबोला बीमारी का कोई मामला सामने नहीं आया है.
वायरल हैमरेजिक बुखार है इबोला
इबोला एक वायरल हैमरेजिक बुखार है जो वायरस के बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के इन्फेक्शन से होता है और इसकी मृत्यु दर ज़्यादा मानी जाती है. एडवाइजरी में कहा गया है कि बुंडीबुग्यो स्ट्रेन से होने वाले इबोला को रोकने या उसका इलाज करने के लिए अभी तक कोई वैक्सीन या खास इलाज मंजूर नहीं किया गया है. एडवाइजरी के मुताबिक, भारत में अब तक बुंडीबुग्यो स्ट्रेन से जुड़े इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है. सरकार ने कहा कि वह WHO की सिफारिशों के अनुसार प्रभावित देशों में बदलते हालात पर करीब से नजर रख रही है.
सावधान! आ रहा है इबोला: WHO की चेतावनी के बाद एक्शन में आया भारत, एयरपोर्ट पर जांच हुई सख्त
समाचार स्रोत: पीटीआई
