11
वेनेज़ुएला भूकंप: बुधवार शाम को वेनेजुएला में आए दोहरे भीषण भूकंप ने तबाही मचा दी है. इस भयंकर प्राकृतिक आपदा में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और 700 से अधिक लोग घायल हैं. जानकारी के मुताबिक, भूकंप से राजधानी काराकस में कई इमारतें जमींदोज हो गई हैं और चारों ओर चीख पुकार का माहौल दिखा.
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, उत्तरी वेनेजुएला में, काराकास के पश्चिम में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया. यह भूकंप दो भूकंपों की सीरीज का मुख्य भूकंप था, जो 7.2 तीव्रता के भूकंप के 39 सेकंड बाद आया. इसने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है. फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है.

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका- कार्यवाहक राष्ट्रपति
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिगेज (Delcy Rodríguez) ने गुरुवार सुबह कहा कि बुधवार शाम को देश में आए एक के बाद एक दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद कम से कम 32 लोग मारे गए हैं और 700 लोग घायल हुए हैं.
उन्होंने चेतावनी दी कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. उन्होंने बताया कि बचावकर्मी ढह गई इमारतों में रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं और आपातकालीन दल 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद तबाह क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं. भूकंप के इन झटकों से क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है.
कार्यवाहक राष्ट्रपति ने बताया कि ला गुआरिया जाहिर तौर पर सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. उन्होंने कहा, “दर्जनों इमारतें ढह गई हैं और हम उन लोगों की जान बचाने के कठिन कार्य में लगे हुए हैं जिन्हें बचाने का अधिकार ईश्वर ने हमें दिया है. ला गुएरा राज्य एक गंभीर त्रासदी का सामना कर रहा है और आपदा क्षेत्र बन गया है.”

एक के बाद आए दो भूकंप
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी और इसका केंद्र कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन बस्ती के पश्चिम में था, जो राजधानी कराकस से लगभग 168 किलोमीटर पश्चिम में है. भूकंप की गहराई 13 किलोमीटर थी.
पहले भूकंप के कुछ ही मिनटों बाद, यूएसजीएस ने 7.5 तीव्रता के एक और बड़े भूकंप की सूचना दी. दूसरे भूकंप का केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था और इसकी गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी. ये भूकंप इतने तेज और तीव्र गति वाले थे कि इसके झटके अमेरिका और जापान तक भी महसूस किए गए.
वेनेजुएला में भीषण भूकंप से हुई तबाही से बेहद दुखी हूं।
भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं, विशेषकर उन परिवारों के प्रति जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम शीघ्रता से प्रार्थना करते हैं…
– नरेंद्र मोदी (@narendermodi) 25 जून, 2026
भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार- पीएम मोदी
वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप और इससे हुई तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “वेनेजुएला में आए जबरदस्त भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है. भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति और खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.”
उन्होंने आगे कहा, ” हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं. भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है.”
वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता वाले भीषण भूकंप ने मचाई तबाही, कई इमारतें जमींदोज; मची चीख पुकार
समाचार स्रोत: पीटीआई
