Home Lifestyle ये 6 Indian Destinations चिलचिलाती गर्मी में देंगी सुकून

ये 6 Indian Destinations चिलचिलाती गर्मी में देंगी सुकून

by Live India
ये 6 Indian Destinations चिलचिलाती गर्मी में देंगी सुकून

Best Indian Destinations: मोनसून आने में अभी कुछ टाइम बचा है. ऐसे में आप भी बारिश का मौसम आने से पहले और गर्मी से राहत के लिए भारत की इन 6 खूबसूरत जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर लें.

30 अप्रैल, 2026

मई का महीना आते ही सूरज देवता अपने पूरे तेवर दिखाने लगते हैं. मैदानी इलाकों में लू के थपेड़े और स्कूल की छुट्टियां हमें किसी ऐसी जगह जाने के लिए उकसाती हैं जहां मौसम सुहावना हो और सुकून के दो पल मिल सकें. मानसून की बारिश शुरू होने से पहले का ये टाइम पहाड़ों की सैर, ठंडी वादियों और नीले समंदर का लुत्फ उठाने के लिए एकदम परफेक्ट है. अगर आप भी अपनी समर वेकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि कहां जाएं, तो हम आपके लिए भारत की वो चुनिंदा जगहें ढूंढ़कर लाए हैं, जो इस चिलचिलाती गर्मी में भी आपको ठंडक का अहसास कराएंगी.

मनाली, हिमाचल प्रदेश

मई के महीने में जब दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में पारा 40 के पार होता है, मनाली तब भी अपनी बर्फ की चादर और ठंडी हवाओं से आपका स्वागत करता है. अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो सोलांग वैली में पैराग्लाइडिंग और रोहतांग पास में बर्फ के साथ खेलना आपके लिए यादगार रहेगा. यहां के रिवरसाइड कैफे में बैठकर कॉफी पीना एक अलग ही एक्सपीरियंस है. फैमिली के साथ घूमने के लिए ये देश की सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशंस में से एक है.

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

ईस्ट इंडिया की खूबसूरती देखनी हो, तो दार्जिलिंग से बेहतर कुछ नहीं. मई में यहां की ठंडी हवाएं और टॉय ट्रेन की सवारी आपकी सारी थकान मिटा देगी. सुबह-सुबह टाइगर हिल से कंचनजंगा की चोटियों पर सूरज की पहली किरण देखना किसी मैजिक से कम नहीं है. चाय के बागानों के बीच टहलना और वहां की लोकल मार्केट को एक्सप्लोर करना आपकी ट्रिप में चार चांद लगा देगा.

मुन्नार, केरल

अगर आपको हरियाली से प्यार है, तो केरल का मुन्नार आपका दिल जीत लेगा. दूर-दूर तक फैले चाय के बागान, धुंध से भरी पहाड़ियां और शांत मौसम इसे एक रोमांटिक और फैमिली-फ्रेंडली जगह बनाते हैं. गर्मी से बचने के लिए मुन्नार एक बेहतरीन ठिकाना है.यहां आप नेचर की गोद में शांति से कुछ टाइम बिता सकते हैं.

लद्दाख

मई का महीना लद्दाख घूमने के लिए सबसे सही टाइम है, क्योंकि इसी बीच वहां बर्फ हटने लगती है और रास्ते खुलने शुरू होते हैं. अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और बाइक या कार से पहाड़ों का रास्ता नापना चाहते हैं, तो लद्दाख आपका इंतजार कर रहा है. यहां की नीली पैंगोंग झील और मोनेस्ट्री आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएंगे.

अंडमान और निकोबार

समंदर के शौकीनों के लिए मई का टाइम अंडमान जाने के लिए काफी अच्छा है. भारी बारिश शुरू होने से पहले आप यहां के नीले पानी में स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग का मजा ले सकते हैं. यहां के शानदार बीच और आइलैंड की खूबसूरती आपको मालदीव की याद दिला देगी.

माउंट आबू, राजस्थान

सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है कि गर्मी में राजस्थान की सैर. लेकिन माउंट आबू राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है जो मई में भी काफी ठंडा रहता है. नक्की झील में बोटिंग करना और दिलवाड़ा मंदिरों की बारीक नक्काशी देखना एक शानदार एक्सपीरियंस है. अगर आप राजस्थान के पास रहते हैं, तो ये जगह वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

यह भी पढ़ेंः अकेले घूमने का है इरादा? ये हैं वो 5 शानदार शहर जहां Solo Trip का मजा हो जाएगा दोगुना

Related Articles