Home News 1995 से बांकीपुर नहीं हारी BJP

1995 से बांकीपुर नहीं हारी BJP

by Live India
1995 से बांकीपुर नहीं हारी BJP

बांकीपुर उपचुनाव: बिहार की राजधानी पटना का बांकीपुर क्षेत्र राजनीतिक नजरिए से काफी अहम माना जाता है. यह विधानसभा क्षेत्र अब तक भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है. इस विधानसभा सीट के लिए आज 30 जुलाई को उपचुनाव हो रहा है. इसके लिए अभी वोटिंग जारी है.

बीते साल बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट बीजेपी के खाते में गई थी. तब भाजपा के नितिन नबीन ने लगातार पांचवीं बार यहां से जीत हासिल की थी. वहीं, नितिन नबीन के अब भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाने और उसके बाद अप्रैल में उनके राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद से बांकीपुर की सीट खाली हो गई थी. अब बांकीपुर विधानसभा के लिए आज उपचुनाव में वोटिंग हो रही है.

प्रशांत किशोर पहली बार लड़ रहे चुनाव

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग गुरुवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो चुकी है. लगभग 3.80 लाख वोटर 26 उम्मीदवारों की किस्मत तय करने के लिए वोट डालने के हकदार हैं. इनमें जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल हैं, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं.

चुनाव रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर (पीके), जिन्होंने कुछ साल पहले जन सुराज पार्टी बनाई थी, के मैदान में उतरने से यह मुकाबला दिलचस्प हो गया है. यह सीट बीजेपी का गढ़ रही है. अब सवाल यह है कि 1995 से बांकीपुर से बीजेपी अजेय रही है. क्या भाजपा का किला जन सुराज के प्रशांत किशोर ढहाएंगे?
वहीं, प्रशांत किशोर ने गुरुवार को बिहार पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने सत्ताधारी बीजेपी के कहने पर उनके कई समर्थकों को हिरासत में लिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को बांकीपुर सीट पर उपचुनाव हारने का डर है.

1995 से बांकीपुर नहीं हारी बीजेपी

अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद बीजेपी के नितिन नबीन ने यह सीट छोड़ दी थी. नबीन ने पिछले साल नवंबर में लगातार पांचवीं बार यह विधानसभा सीट जीती थी. उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी राजद की रेखा गुप्ता को 50,000 से ज्यादा वोटों से हराया था.

वहीं, इस सीट से बीजेपी ने युवा विंग के नेता नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है. बीजेपी 1995 से यह सीट नहीं हारी है, जब इस सीट को पटना वेस्ट के नाम से जाना जाता था.

3 अगस्त को आएंगे नतीजे

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस सीट के सभी 422 पोलिंग बूथ शहरी इलाकों में हैं. वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी. मतलब कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त को आएंगे.

बांकीपुर सीट पर बवाल! BJP के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची PK की पार्टी; जानें क्या है मामला?

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles