18
Jadumani Singh : ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. रविवार को भारतीय मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर सुमामा रहमान को चित कर दिया. जादुमणि ने पुरुषों के मुकाबले में सुमामा को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. वहीं, एशियाई खेलों की कांस्य पद विजेता प्रीति पवार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. अब दोनों भारतीय मुक्केबाज कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडल से सिर्फ एक कदम दूर हैं.
भारत माता की जय के नारे से गूंजा रिंग
मैच शुरू होने से पहले SEC केंद्र के चारों ओर ‘भारत माता की जय’ और ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे गूंजने लगे. रिंग के आसपास भारतीय लोगों की देशभक्ति का माहौल चरम पर पहुंच गया. इसी बीच भारतीय मुक्केबाज जादुमणि सिंह में आत्मविश्वास इतना बढ़ गया कि उन्होंने पाकिस्तानी बॉक्सर को वापसी करने का मौका भी नहीं दिया. इस दौरान बॉक्सर ने बेहतर तकनीक, गति और रिंगक्राफ्ट के माध्यम से 5-0 से शानदार जीत दर्ज की.
तीसरे राउंड में जादुमणि पूरे आत्मविश्वास के साथ रिंग में खड़े थे. उन्होंने कई बार पाकिस्तानी मुक्केबाज को हमला करने का मौका दिया. हालांकि, इसके बाद भी जादुमणि अपने बेहतरीन मूव से लगातार अंक बंटोरते रहे. आखिरी में पांच जजों ने सर्वसम्मति से भारत के पक्ष में फैसला सुनाते जादुमणि को 5-0 से विजेता घोषित कर दिया.
खो-खोः बोकारो राज्य चैंपियन, कोडरमा ने हासिल किया तीसरा स्थान, 8 जिलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
कारगिल के वीरों को समर्पित की जीत
जादुमणि सिंह भारतीय सेना में हैं. पाकिस्तानी बॉक्सर को हराकर उन्होंने कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) के अवसर पर मिली इस जीत को कारगिल के वीरों को समर्पित कर दी. मैच में जीत दर्ज करने के बाद जादुमणि ने कहा कि मैं इस जीत को कारगिल के नायकों को समर्पित करता हूं. मेरा लक्ष्य है कि सभी मैचों में जीत दर्ज करके भारत के लिए मेडल लेकर आऊं. बॉक्सर की तरफ से ये बयाने आने के बाद स्टेडियम में मौजूद समर्थकों का उत्साह देखने लायक था.
पदक से एक कदम दूर
महिलाओं में प्रीति (54 किग्रा) पदक से एक जीत दूर हैं, जिन्होंने मुकाबले के दूसरे दौर में रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (RSC) से मलावी की डेबोरा माउंटेंजे के खिलाफ अपना प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीता. प्रीति ने एशियाई खेल 2022 में कांस्य और पिछले साल नई दिल्ली विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था. बता दें कि प्रीति ने इस मैच में शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया था. पहले राउंड में पांच जजों ने विजेता माना. दूसरे राउंड में मलावी की मुक्केबाजी दो बार स्टैंडिंग काउंट का शिकार हो गई. आखिर में मुकाबला खत्म होने से 47 सेकेंड पहले ही रेफरी ने मैच रोक दिया और प्रीति को विजेता घोषित कर दिया.
भारतीय वेटलिफ्टिंग की क्वीन ने रचा इतिहास! मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने की लगाई हैट्रिक
