Home Career रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉप

रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉप

by Live India
रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉप

UPSC CSE 2025 Toppers: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट.

6 मार्च, 2026

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में टॉप किया है. अनुज के बाद राजेश्वरी सुवे एम ने ऑल इंडिया रैंक 2 और आकांश धुल ने ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल किया है. बता दें, सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आयोग ने 958 पदों पर भर्ती की है. प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम के बाद 2,736 कैंडिडेट्स ने फाइनल इंटरव्यू दिया था, जिसमें 958 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है.

180 बनेंगे IAS

इंटरव्यू में सिलेक्ट होने वाले 180 कैंडिडेट भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाएंगे. वहीं 55 कैंडिडेट भारतीय विदेश सेवा में, 150 कैंडिडेट भारतीय पुलिस सेवा में जाएंगे. सिविल सेवा प्रीलिमिनरी एग्जाम पिछले साल 25 मई को हुआ था. मेन एग्जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक हुआ था. वहीं एग्जाम का आखिरी राउंड, पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी, 2026 को खत्म हुआ.

टॉपर्स की लिस्ट

क्रम संख्या आईडी नाम
1 1131589 अनुज अग्निहोत्री
2 4000040 राजेश्वरी सुवे एम
3 3512521 आकांश धुल
4 0834732 राघव झुनझुनवाला
5 0409847 ईशान भटनागर
6 6410067 ज़िनिया ऑरोरा
7 0818306 ए.आर. राजा मोहिद्दीन
8 0843487 पार्टी सचिव
9 0831647 आस्था जैन
10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक
11 1512091 यशस्वी राज वर्धन
12 0840280 अक्षित भारद्वाज
13 7813999 अनन्या शर्मा
14 5402316 सुरभि यादव
15 3507500 सिमरनदीप कौर
16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव
17 0829589 चितवन जैन
18 5604518 श्रुति आर
19 0105602 निसार दिशांत अमृतलाल
20 6630448 रविराज

15 दिन बाद आएगा सभी का रिजल्ट

रिजल्ट में एक पीडीएफ जारी किया जाता है, जिसमें सिलेक्टड कैंडिडेट के रोलनंबर, नाम और रैंक की जानकारी दी जाती है. इसके साथ ही वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट, टॉपर लिस्ट और अलग-अलग कैटेगरी के लिए कट-ऑफ भी जारी की जाती है. बता दें रिजल्ट जारी होने के 15 दिन बाद वेबसाइट पर हर कैंडिडेट के नंबर भी अपलोड किए जाते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद चुने गए कैंडिडेट्स को अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए.

यहां चेक करें रिजल्ट

  • यूपीएससी का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in जाना होगा.
  • होम पेज पर What’s New सेक्शन में जाएं
  • Final Result- Civil Services Examination 2025 पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर लें. इसमें अपना रोल नंबर या नाम खोजें.

Related Articles