Home News वीकेंड का जुगाड़, Netflix-Pime पर होगा बवाल

वीकेंड का जुगाड़, Netflix-Pime पर होगा बवाल

by Live India
वीकेंड का जुगाड़, Netflix-Pime पर होगा बवाल

latest OTT Releases: आज आपके लिए अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ होने वाली नई फिल्मों और वेब सीरीज़ की ताज़ा लिस्ट लेकर आए हैं. आप भी देखकर अपने वीकेंड की तैयारी कर लें.

24 फरवरी, 2026

अगर आप भी इस उलझन में हैं कि वीकेंड क्या देखें, तो अपने लिए पॉपकॉर्न तैयार कर लीजिए. दरअसल, 23 फरवरी से 1 मार्च के बीच अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और वेब सीरीज की बाढ़ आने वाली है. नेटफ्लिक्स से लेकर जियो-हॉटस्टार तक, हर जगह आपके मनोरंजन का पूरा इंतजाम है. तो, पेश है इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज लिस्ट.

एक्यूस्ड (Accused)

कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा की फिल्म एक्यूस्ड नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है. ये फिल्म एक पावर कपल की कहानी है. लंदन की एक फेमस मशहूर डॉक्टर यानी कोंकणा पर अचानक कुछ आरोप लगता है और रातों-रात उनकी इज्जत मिट्टी में मिल जाती है. इसके बाद शुरू होती है असली कहानी.

द ब्लफ (The Bluff)

प्राइम वीडियो पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास की द ब्लफ भी आपका मनोरंजन करेगी. इस फिल्म की कहानी 19वीं सदी के कैरेबियन में एक एक्स पाइरेट क्वीन पर है, जो अपनी फैमिली को बचाने के लिए अतीत को फिर से जिंदा करती हैं.

यह भी पढ़ेंःNetflix से zee5 तक, इन 5 नई फिल्मों और सीरीज़ के साथ सजने वाली है आपकी महफिल; देखें लिस्ट

इक्कीस (Ikkis)

प्रियंका चोपड़ा की द ब्लफ के अलावा प्राइम वीडियो पर श्रीराम राघवन की इक्कीस भी इस हफ्ते आपको एंटरटेन करेगी. फिल्म 1971 के वॉर हीरो अरुण खेत्रपाल की बायोपिक है. अगस्त्य नंदा इस परमवीर चक्र विजेता के किरदार में जान फूंक रहे हैं. ये फिल्म दिवंगत स्टार धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. इसमें जयदीप अहलावत एक पाकिस्तानी ऑफिसर के रोल में हैं.

साइको सैयां (Psycho Saiyaan)

साइको सैयां की कहानी उज्जैन के रहने वाले कार्तिक और चारू की है. कार्तिक को चारू से बेपनाह प्यार है, लेकिन ये प्यार धीरे-धीरे जुनून में बदल जाता है. आप इस शो को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं, जिसमें रवि किशन भी हैं.

वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another)

जियो हॉटस्टार की वन बैटल आफ्टर अनदर भी इस लिस्ट में शामिल है. लियोनार्डो डिकैप्रियो इस ब्लैक-कॉमेडी एक्शन ड्रामा में एक सनकी के रोल में हैं. अपनी गायब बेटी को बचाने की उनकी ये कोशिश आपको लास्ट तक बांधे रखेगी. आपको बता दें कि, इस फिल्म को ऑस्कर में 13 नॉमिनेशन मिले हैं.

ब्रिजर्टन सीजन 4 पार्ट 2 (Bridgerton)

नेटफ्लिक्स की ब्रिजर्टन सीजन 4 का पार्ट 2 भी इस हफ्ते रिलीज़ हो रहा है. सोफी और बेनेडिक्ट के बीच प्यार और सोसाइटी की जंग इस सीजन में और भी दिलचस्प होने वाली है. क्या बेनेडिक्ट अपनी फैमिली और अपने प्यार के बीच किसी एक को चुन पाएगा? यही इसकी कहानी है.

यह भी पढ़ेंः हो रही है Rashmika और Vijay की शादी, ‘श्रीवल्ली’ ने खुद ही दे दिया कपल नेम, अब ये कहकर बुलाएंगे फैंस

Related Articles