Home News साइन के बाद खुल गया होर्मुज!

साइन के बाद खुल गया होर्मुज!

by Live India
साइन के बाद खुल गया होर्मुज!

ईरान अमेरिकी डील: ईरान और अमेरिका का बीच युद्ध को रोकने के लिए समझौते पर साइन हो चुके हैं. ये साइन दोनों देशों के प्रेसिडेंट ने डिजिटली रूप से की है. इसकी जानकारी अमेरिका और ईरान दोनों ने दुनिया को दी है. फ्रांस के वर्साय में बुधवार की रात अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. इस मौके पर फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

वहीं, अमेरिका और ईरान के युद्ध समाप्त करने के लिए प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर के बाद प्रतिबंधों में ढील दी गई है. इसके अलावा परमाणु वार्ता जारी रहने के साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को खोल दिया गया है. इसकी जानकारी ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान ने दी है.

पेजेशकियान और ट्रंप ने MoU पर डिजिटली किया साइन- ईरान

जी7 शिखर सम्मेलन के बाद बुधवार रात को डिनर के समय फ्रांस के ऐतिहासिक शहर वर्साय में अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता ज्ञापन पर साइन किया. इस ऐतिहासिक पल का वीडियो शेयर करते हुए व्हाइट हाउस ने कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने फ्रांस के वर्साय में ईरान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.”

वहीं, भारत में ईरानी दूतावास के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इस डील की जानकारी दी गई है. ईरानी एम्बेसी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान (Masoud Pezeshkian) की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “राष्ट्रपति पेजेशकियान और उनके अमेरिकी समकक्ष ट्रंप ने तेहरान और वाशिंगटन के बीच MoU पर डिजिटली और रिमोटली से हस्ताक्षर किए.”

होर्मुज खुलेगा और अमेरिका तुरंत नाकाबंदी हटा लेगा- शरीफ

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत तेहरान को अपने अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के भंडार को कम करना होगा और देश पर अमेरिका समर्थित प्रतिबंधों को हटाना होगा. इससे ईरान को वाशिंगटन की ओर से एक बड़ी रियायत के रूप में तुरंत अपना तेल स्वतंत्र रूप से बेचने की अनुमति मिल जाएगी.

इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, जिन्होंने समझौते में मध्यस्थता करने में मदद की, ने अपने आधिकारिक X पर एक पोस्ट में कहा कि युद्ध समाप्त करने का प्रारंभिक समझौता दोनों देशों के नेताओं द्वारा हस्ताक्षर किए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि यह समझौता “तत्काल प्रभाव से लागू होगा और पहले कदम के रूप में, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल देगा और संयुक्त राज्य अमेरिका तुरंत नौसैनिक नाकाबंदी हटा लेगा।”

स्विट्जरलैंड में आधिकारिक हस्ताक्षर समारोह- पाक पीएम

पाकिस्तान ने कहा कि ईरान में युद्ध समाप्त करने का समझौता दोनों पक्षों द्वारा हस्ताक्षर किए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से लागू हो रहा है, लेकिन शुक्रवार को एक औपचारिक हस्ताक्षर समारोह होगा. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अमेरिका और ईरान दोनों के नेताओं ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और उन्हें मध्यस्थ के रूप में मान्यता दी है.

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान और सह-मध्यस्थ कतर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में एक आधिकारिक हस्ताक्षर समारोह की मेजबानी करेंगे. इस दौरान ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधि मौजूद होंगे. अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस स्विट्जरलैंड जा सकते हैं.

‘अभी-अभी साइन किए हैं…’, फ्रांस के वर्साय में ट्रंप ने ईरान समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles