Home News सीएम ममता के चुनावी क्षेत्र में भारी हंगामा

सीएम ममता के चुनावी क्षेत्र में भारी हंगामा

by Live India
सीएम ममता के चुनावी क्षेत्र में भारी हंगामा

West Bengal: पश्चिम बंगाल में मतगणना पूरी होने के बाद भी हंगामे का सिलसिला थमा नहीं है. भवानीपुर विधानसभा के एक मतगणना केंद्र में BJP के झंडे लगी कार पहुंच गई.

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान पूरा होने के बाद अब मतगणना (4 मई) का इंतजार किया जा रहा है. इसी बीच खबर है कि राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 293 के नतीजे 4 मई को घोषित कर दिए जाएंगे और एक सीट पर परिणाम कुछ समय बाद आएगा. चुनाव आयोग को हिंसा और वोटर्स को धमकाने की शिकायत मिलने के बाद फाल्ता विधानसभा सीट पर वोटिंग को रद्द कर दिया गया है. फाल्ता सीट पर अब 21 मई को मतदान किया जाएगा और 24 मई को नतीजे सामने आएंगे. वहीं, मतदान होने के बाद भवानीपुर विधानसभा से हंगामे की खबर सामने आई है और इसी सीट पर खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं.

बीजेपी झंडे लगी वाली कार ने की एंट्री

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बने मतगणना केंद्र के बाहर वोटों की गिनती से ठीक एक दिन पहले हंगामा हो गया. TMC कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी के झंडे लगी दो कारों को उस परिसर में प्रवेश करनी अनुमति दी गई, जहां पर EVM रखी हुई है. वहीं, टीएमसी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. इसी बीच विरोध कर रहे एक TMC कार्यकर्ता ने कहा कि पुलिस अपना काम ठीक से कर रही थी. पुलिस तो साइकिलों की भी जांच कर रही थी. तभी एक कार अंदर घुसी. हमने आर्मी जीप में BJP का झंडा देखा और उसे बिना जांच के ही आगे जाने दिया गया. तभी हमने इस पर आपत्ति जताई.

चुनावी लड़ाई मानसिक जंग में बदली

साथ ही यह घटना गुरुवार की रात उसी मतगणना केंद्र सखावत मेमोरियल गर्ल्स स्कूल के सामने बनर्जी के चार घंटे लंबे धरने के ठीक बाद हुई है. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि स्ट्रॉन्ग रूम में कुछ लोग बिना इजाजत के घुस गए थे. आपको बताते चलें कि अब जब मतदान खत्म हो चुका है, तो पश्चिम बंगाल में सत्ता के लिए लगातार खींचतान चल रही है. अब चुनावी लड़ाई पूरी तरह एक मानसिक जंग में तब्दील हो गई है. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता और नेता पूरे राज्य में बने उन स्ट्रॉन्गरूम की सुरक्षा पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं, जहां पर भावी विधायकों का भविष्य बंद है.

फाल्ता में होगा पुनर्मतदान

बता दें कि चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को मतदान के दिन फलता विधानसभा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने की शिकायत सामने आने के बाद पुनर्मतदान करने का फैसला लिया है. अब फलता में 21 मई को फिर से मतदान होंगे और 24 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे. दूसरी तरफ वोटों की गिनती सोमवार को सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी. गिनती की शुरुआत पोस्टल बैलेट से होगी और इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की गिनती की जाएगी.

Related Articles