Home Top News सीजफायर को बढ़ाने के लिए ईरान-US करेंगे बातचीत? अधिकारियों ने दिया बड़ा संकेत; जानें क्या बोले?

सीजफायर को बढ़ाने के लिए ईरान-US करेंगे बातचीत? अधिकारियों ने दिया बड़ा संकेत; जानें क्या बोले?

by Live India
सीजफायर को बढ़ाने के लिए ईरान-US करेंगे बातचीत? अधिकारियों ने दिया बड़ा संकेत; जानें क्या बोले?

Iran-US Ceasefire : ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्षविराम खत्म होने जा रहा है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या इसकी मियाद बढ़ सकती है? फिलहाल अभी तक दोनों देशों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

21 अप्रैल 2026

ईरान-अमेरिका युद्धविराम: ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध पर दो हफ्ते लगे सीजफायर की मियाद खत्म होने वाली है. दो हफ्तों तक चले इस सीजफायर का अंतिम दिन 22 अप्रैल है और अब आम लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या युद्ध विराम को आगे बढ़ाया जा सकता है? इसी बीच दो अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर मंगलवार को बताया कि अमेरिका और ईरान ने संकेत दिया है कि वे इस्लामाबाद में युद्ध विराम करने के लिए बातचीत का नया दौर शुरू करेंगे.

अधिकारियों की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में सामने आई है जब ईरान और अमेरिका ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. वहीं, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने इस बात से इनकार किया है कि कोई अधिकारी पहले से ही पाकिस्तान की राजधानी में मौजूद है.

दोनों देशों के मिलेंगे प्रतिनिधिमंडल

दूसरी तरफ अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि पाकिस्तान के नेतृत्व वाले मध्यस्थों को इस बात की पुष्टि मिली है कि शीर्ष वार्ताकार अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के स्पीकर मुहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ बुधवार की सुबह इस्लामाबाद पहुंचेंगे और अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. हालांकि, इस दौरान अधिकारियों ने अपना नाम नहीं बताया, क्योंकि उन्हें मीडिया से बात करने का कोई अधिकारी नहीं है.

बातचीत पर बना संशय

वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बकैई ने कहा कि उनके देश ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि अमेरिका के साथ वार्ता के अगले दौर में शामिल होना है या नहीं. पेट्रियस ने चेतावनी दी कि जमीन पर स्थिति अस्थिर बनी हुई है, अमेरिका और ईरान दोनों रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रतिद्वंद्वी नाकेबंदी लागू कर रहे हैं. समुद्री यातायात को प्रभावी ढंग से रोक रहे हैं. पूर्व CIA निदेशक ने कहा कि अमेरिकी सैन्य अभियान का लक्ष्य अन्य उद्देश्यों के अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की पकड़ को तोड़ना और जलमार्ग के माध्यम से अप्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय पारगमन सुनिश्चित करना है.

यह भी पढ़ें- दिखावे की शांति और भीतर सुलगती आग, जानें क्यों कभी खत्म नहीं होगा Middle East का तनाव!

समाचार स्रोत: पीटीआई

The post सीजफायर को बढ़ाने के लिए ईरान-US करेंगे बातचीत? अधिकारियों ने दिया बड़ा संकेत; जानें क्या बोले? first appeared on Live Times.

Related Articles