Home Latest News & Updates सेंसेक्स 142 अंक लुढ़का तो निफ्टी 23906 पर बंद

सेंसेक्स 142 अंक लुढ़का तो निफ्टी 23906 पर बंद

by Live India
Share Market

8

शेयर बाज़ार: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर लिस्टेट कई कंपनियों के शेयरों में तेजी तो कई में सुस्ती देखी जाती है. इस बीच आज बुधवार को एक बार फिर से शेयर बाजार गिरकर बंद हुआ. मार्केट के दोनों अहम इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, पावरग्रिड, इटरनल जैसे कई ऐसे शेयर भी रहे, जो हरे निशान में तेजी के साथ बंद हुए. आइए जानते हैं आज कैसी रही मार्केट की चाल.

सेंसेक्स 142 अंक लुढ़का

यहां सबसे पहले हम बात 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की करेंगे. स्टॉक एक्सचेंज BSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इसमें आज 141.90 अंक यानी कि करीब 142 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. बीते कारोबारी सत्र में इसकी क्लोजिंग 76,009.70 के स्तर पर हुई थी, जबकि आज इसकी ओपनिंग 75,939.86 पर हुई. इसका आज बुधवार का हाई 76,224.68 और लो 75,748.21 का लेवल रहा. मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स 0.19 फीसदी गिरकर लाल निशान में 75,867.80 पर कारोबार करते हुए दिखा.

किस शेयर में तेजी और किसमें गिरावट?

30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स के 20 शेयर आज हरे निशान में कारोबार करते हुए बंद हुए, जबकि बाकी के 10 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. पावरग्रिड में 2.56 फीसदी की तेजी दिखी. वहीं, इटरनल (जोमैटो) में 2.54 फीसदी की तेजी, एनटीपीसी में 2.14 फीसदी की तेजी, टाटा स्टील में 2.04 फीसदी की तेजी, इंडिगो में 1.90 प्रतिशत की तेजी और मारुति में 1.22 फीसदी की तेजी दिखी.

इसके अलावा अब बात गिरावट की करें तो एचडीएफी बैंक में 2.63 फीसदी की गिरावट, इंफोसिस में 0.71 फीसदी की गिरावट, आईटीसी में 0.61 फीसदी की गिरावट और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.53 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

23,907.15 के स्तर पर निफ्टी

अब बात 50 शेयरों वाले इंडेक्स निफ्टी की करते हैं. बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को इसकी क्लोजिंग 23,913.70 के स्तर पर हुई थी. वहीं, आज बुधवार को मार्केट खुलने के दौरान इसमें गिरावट दिखी और यह लाल निशान में 23,880.35 पर कारोबार करते हुए दिखा. मार्केट जब बंद हुई तो निफ्टी50 में 0.03 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह लाल निशान में 6.55 अंकों की गिरावट के साथ 23,907.15 के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. निफ्टी के 50 शेयरों में से हरे में 34 और लाल में 16 बंद हुए.

Stock Market में हलचल! Sensex-Nifty पड़े सुस्त, लेकिन पावर और मेटल शेयर्स ने दिखाई दमदार तेजी

Related Articles