Home News हिंदू युवक की हत्या के बाद हंगामा

हिंदू युवक की हत्या के बाद हंगामा

by Live India
हिंदू युवक की हत्या के बाद हंगामा

देहरादून बुलडोजर कार्रवाई: उत्तराखंड के देहरादून में इस समय दो समुदायों के बीच हंगामा हो गया है. यहां हिंदू युवक की हत्या के बाद लोग आक्रोशित हो गए हैं. गुस्साए हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी है और पत्थरबाजी की है. इलाके में तनाव का माहौल है. प्रशासन ने हालात को देखते हुए इंटरनेट बंद कर दिया है और भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है. हंगामे के बाद प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया है.

हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

देहरादून में बैरागीवाला क्षेत्र में मुस्लिम पक्ष के लोगों ने विनोद नाम के युवकी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस हमले में उसके परिवार के तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं. इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने पहले आरोपियों के घरों में पथराव किया और उसके बाद घर में आग लगा दी. हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन की मांग की. उन्होंने नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया. पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है और चार थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात हैं. प्रशासन ने लोगोें का गस्सा देखते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 13 जून की शाम को अशोक कुमार और उनके पड़ोसी इम्तियाज के बीच पानी को लेकर कहासुनी शुरू हुई. बहस धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई. इसके बाद मुस्लिम पक्ष के 10 से 12 लोग लाठी, डंडे, हथौड़ा और धारदार हथियार लेकर अशोक कुमार के घर में घुसे और सभी सदस्यों पर हमला किया. जानलेवा हमले में अशोक कुमार के भाई विनोद की मौत हो गई. एक महिला समेत परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. जैसे ही युवक की मौत की खबर फैली, गांव के लोग भड़क गए. आज सुबह बड़ी संख्या में गांववाले और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए.

हमलावरों की तलाश जारी

घटना के बाद, मुख्य आरोपी इम्तियाज और उसके परिवार वाले पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फिलहाल फरार हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों हथियार लेकर आते हुए और हमला करते हुए देखा जा सकता है. हिंदु युवक विनोद की हत्या के मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस सभी हमलावरों को पकड़ने के लिए लगातार छोपेमारी कर रही है. एक्शन लेते हुए इम्तियाज के घर पर बुलडोजर चला दिया गया है.

पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन में बवाल, परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने ट्रेन लेट होने पर की तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल

Related Articles