Home News हिजबुल्लाह के 100 ठिकानों पर बड़ा हमला

हिजबुल्लाह के 100 ठिकानों पर बड़ा हमला

by Live India
हिजबुल्लाह के 100 ठिकानों पर बड़ा हमला

इज़राइल और हिजबुल्लाह: पश्चिम एशिया में जारी तनाव को एक ओर जहां कम करने की कोशिश की जा रही है, वहीं दूसरी ओर इजरायल अपने कट्टर दुश्मन और ईरान समर्थित हिजबुल्लाह को पूरी तरह से खत्म कर देने पर उतरा हुआ है. जी हां, इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 100 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं. इसमें हिजबुल्लाह के कई सदस्यों के मारे जाने की भी बात कही जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को लेबनान में एक नदी के किनारे इजरायली सेना और ईरान समर्थित हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह के बीच झड़प हुई, क्योंकि इजरायली सैनिक उत्तर की ओर और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. यह घटना लेबनानी और इजरायली सैन्य प्रतिनिधिमंडलों के वाशिंगटन में सीधी बातचीत के लिए मिलने से ठीक तीन दिन पहले हुई. जानकारी के अनुसार, लिटानी नदी लेबनान में एक तरह से सीमा रेखा बन गई है और वाशिंगटन की मध्यस्थता से एक महीने से अधिक समय से लागू युद्धविराम के बावजूद दक्षिण के बड़े क्षेत्र इजरायली सैन्य नियंत्रण में हैं.

हिजबुल्लाह के 100 से अधिक ठिकानों पर हमला

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मंगलवार को तेज हुए हमले और झड़पें इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा लेबनान भर में हिजबुल्लाह को निशाना बनाकर और अधिक तेज हमले करने की अनुमति देने की घोषणा के बाद हुईं. इस बीच, इजरायल के एक सुरक्षा अधिकारी ने नियमों के अनुसार नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सेना ने लेबनान में एक अतिरिक्त बटालियन बुला ली है.

इजरायल की सेना ने कहा कि उसने रात भर में दक्षिणी लेबनान और पूर्वी बेका घाटी क्षेत्र में हिजबुल्लाह के 100 से अधिक ठिकानों पर हमला किया. उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान सेना ने भंडारण सुविधाओं, कमान केंद्रों और निगरानी चौकियों को निशाना बनाया जिनका उपयोग उत्तरी इजरायल में इजरायली सैनिकों और निवासियों पर हमला करने के लिए किया जाता था.

एक ही परिवार के कई सदस्यों सहित 12 की मौत

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी नेशनल न्यूज एजेंसी ने बताया कि एक हमले में पूर्वी गांव मशघारा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसमें एक ही परिवार के कई सदस्यों सहित 12 लोग मारे गए. हाल के दिनों में इजरायल ने नदी के ठीक उत्तर में स्थित नबातीह शहर और प्रांत में हमले तेज कर दिए हैं. मंगलवार को उसने शहरवासियों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी थी.

इस बीच, हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने नबातीह के योमोर अल-शाकिफ और जावतार अल-शारकीह गांवों की ओर नदी के किनारे आगे बढ़ रहे इजरायली सैनिकों और वाहनों को निशाना बनाया. उन्होंने उनपर कई रॉकेट और विस्फोटक ड्रोन से हमले किए.

वहीं, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से इजरायली हमलों में लेबनान में कम से कम 3,185 लोग मारे गए हैं. 9,600 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

‘कीव को जितना जल्दी हो सके छोड़ दें…’ रूस ने यूक्रेन पर किए हमले तेज; दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

Related Articles