Home लाइफस्टाइल 10 Indian Snacks जो फिर से हमारी थाली में लौटने के हैं हकदार

10 Indian Snacks जो फिर से हमारी थाली में लौटने के हैं हकदार

by Live India
10 Indian Snacks जो फिर से हमारी थाली में लौटने के हैं हकदार

7

भूले हुए भारतीय स्नैक्स: क्या आप भी रोज़-रोज़ बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स और मैदे से बने स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं? दरअसल, मॉर्डन फास्ट फूड ने हमारी खाने की आदतों पर ऐसा कब्जा कर लिया है कि कई ट्रेडिशनल इंडियन स्नैक्स अब लगभग गायब होते जा रहे हैं. कभी ये टेस्टी और हेल्दी नाश्ते हर घर की रसोई की शान हुआ करते थे, लेकिन आज उनकी जगह पैकेट वाले स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड ने ले ली है. कुछ दशक पहले तक भारत के घरों लोकल इंग्रेडिएंट्स से बने हेल्दी स्नैक्स आम बात थे. ये न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते थे, बल्कि डाइजेशन के लिए भी अच्छे माने जाते थे. स्कूल के टिफिन से लेकर शाम की चाय तक, इनकी अलग जगह हुआ करती थी. आज आपके लिए ऐसे ही 10 ट्रेडिशनल इंडियन स्नैक्स की लिस्ट लेकर आए हैं.

भुना चना

सिंपल लेकिन बहुत हेल्दी. प्रोटीन से भरपूर भुना चना आज भी सबसे हेल्दी स्नैक्स में गिना जाता है. ये पेट भरने के साथ-साथ बॉडी को एनर्जी भी देता है.

मखाना मिक्स

हल्के मसालों में भुना हुआ मखाना टेस्ट और हेल्थ, दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन है. इसमें कम कैलोरी होती है और ये लंबे टाइम तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है.

हांडवो बाइट्स

साउथ इंडिया का दालों से बना स्नैक हांडवो बाइट्स बहुत हेल्दी होता है. इसका स्वाद अलग और काफी अच्छा होता है. अगर आप भी हेल्दी स्नैकिंग को मिस करते हैं, तो इसे शाम की भूख के लिए ट्राई कर सकते हैं.

आटा

चावल से बनने वाली ये ट्रेडिशनल डिश भारत के कई राज्यों में पॉपुलर हो रही है. सिंपल, टेस्टी और ट्रेडिशनल विरासत का शानदार कॉम्बिनेशन है पिठा. अगर आप ने इसे अब तक ट्राई नहीं किया है, जो जरूर करें.

शाही दस्तरखान से आपकी थाली और फिर Eid तक, सेवइयां की मीठी कहानी जिसने पूरे हिंदुस्तान का जीता दिल

सुंडल

साउथ इंडिया का फेमस स्नैक सुंडल भी इस लिस्ट में हैं. इसे मसालेदार चने से तैयार किया जाता है. फाइबर और प्रोटीन से भरपूर ये ब्रेकफास्ट बॉडी को एनर्जी और शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन देता है.

गुड़ पारा

एक टाइम त्योहारों और खास मौकों की जान माना जाने वाला गुड़ पारा नेचुरल मिठास से भरा होता है. चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल इसे ज्यादा बेहतर ऑप्शन बनाता है. आप इसे भी अपनी शाम की चाय के साथ खा सकते हैं.

बेसन मठरी

बेसन और हल्के मसालों से बनी ये कुरकुरी मठरी चाय के साथ शानदार कॉम्बो बिठाती है. खास बात ये है कि इसमें मैदे का इस्तेमाल कम या फिर बिल्कुल नहीं होता.

तिलकुट

तिल और गुड़ से तैयार किया जाना वाला ये ट्रेडिशनल स्नैक स्वाद के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट्स का भी अच्छा सोर्स है.

मुरमुरा चिवड़ा

हल्का, कुरकुरा और आसानी से पचने वाला मुरमुरा चिवड़ा कभी शाम की चाय का फेवरेट साथी हुआ करता था. इसमें टमाटर, खीरा और नींबू मिलाकर टेस्टी भेल भी बनाई जा सकती है.

सत्तू लड्डू

हर कैफे में क्यों छाया हुआ है Matcha? जानिए किस देश से शुरू हुआ ये ग्रीन ड्रिंक ट्रेंड

Related Articles