Home Latest News & Updates 4 मैच हारने के बाद क्या Mumbai Indians कर पाएगी वापसी?

4 मैच हारने के बाद क्या Mumbai Indians कर पाएगी वापसी?

by Live India
Mumbai Indians make comeback losing 4 matches

Mumbai Indians : आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. टीम ने अभी तक पांच मुकाबले खेले हैं और उसमें से चार में हार का सामना करना पड़ा है. यही वजह है कि पांड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े किए जा रहे है.

मुंबई इंडियंस: आईपीएल का 19वां संस्करण मुंबई इंडिया के लिए ज्यादा खास नहीं रहा है. MI ने अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उसको चार में हार का सामना करना पड़ा है. साथ ही अगर प्वाइंट टेबल की बात करें तो वह 10वें स्थान पर मौजूद हैं. सोमवार को मुंबई का मुकाबला गुजरात टाइंटस से होना है और देखना होगा की टीम कैसा प्रदर्शन करती है. वहीं, इस मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या पर कई सवाल दागें हैं.

हार्दिक पांड्या की फॉर्म पर उठाया सवाल

इस सीजन में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन की वजह से हार्दिक पांड्या पर सवाल उठना स्वाभाविक है. आकाश चोपड़ा ने टीम के अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी पर भी सवाल खड़े किए हैं. इस टूर्नामेंट में हार्दिक प्रदर्शन भी ज्यादा खास नहीं रहा है. उन्होंने चार मुकाबलों में 81 रन बनाए हैं और मात्र दो विकेट चटकाए हैं. हालांकि, एक मैच वह बीमारी की वजह से नहीं खेल पाए थे. अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश ने कहा कि हार्दिक से आने वाले मुकाबले में एक पारी की उम्मीद है. उन्होंने आगे कहा कि आपने अब बैटिंग ऑर्डर ठीक कर दिया और इस दौरान मैं सूर्यकुमार यादव की बात नहीं करूंगा क्योंकि उन्होंने पहले कई मुकाबले जीताने का काम किया.

उन्होंने आगे कहा कि मुझे याद नहीं है कि हार्दिक पांड्या के बल्ले से आखिरी बार मैच जिताओ पारी कब आई थीं. हालांकि, हमने कई ऐसे मौके देखें हैं कि एक बल्लेबाज से कई बार ऐसी पारियां आती हैं जब वह पूरा मैच जीता देता है और हमें पूरी उम्मीद हैं कि पांड्या के बल्ले से भी वैसी ही पारी जल्द देखने को मिलेगी.

रोहित को कप्तानी सौंपने का दिया सुझाव

पूर्व भारतीय क्रिकेटर का कहना है कि टीम को नए निडर और नए विचार पर मंथन करने की जरूरत है. मुश्किलों का सामना कर रही टीम को शेरफेन रदरफोर्ड ओपनिंग करने के लिए मैदान पर उतारना चाहिए. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पांच बार की चैंपियन इस टूर्नामेंट में प्वाइंट टेबल में वह 10वें स्थान पर मौजूद है. वहीं, पांड्या की आलोचना सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी ने उनकी कप्तानी पर भी सवाल खड़े किए हैं और सुझाव दिया कि टीम को फिर से खड़ा करने के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बना देना चाहिए. साथ ही उन्होंने टीम को पांच बार ट्रॉफी दिलाने का काम किया है.

Related Articles