Home Latest News & Updates 41 की उम्र में दिखी कमाल की फिटनेस!

41 की उम्र में दिखी कमाल की फिटनेस!

by Live India
Faf du Plessi amazing Catch

2

क्रिकेट समाचार: मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2026) में टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मैदान पर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. अगर जज्बा हो तो वह कुछ भी कर सकता है. 41 वर्षीय इस पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ने 25 जून को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ हैरान कर देने वाला कैच लपक लिया. इस कैच को देखने के बाद मैदान पर मौजूद क्रिकेटर से लेकर क्रिकेट प्रेमी हैरान हो गए. इसके अलावा फाफ के इस कैच को पकड़ने के बाद मैच का पूरा रुख बदल गया. हालांकि, इस कैच ने सभी फैंस का दिल जीत लिया और इस दौरान उनकी फिटनेस की भी जमकर तारीफ हुई.

जबरदस्त मुकाबले में हुई कमाल की टक्कर

ओकलैंड के ओकलैंड कोलिजियम में खेले गए मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 161 रन लगा दिए. इसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 40 रनों की तूफानी पारी खेली और डोनोवन फरेरा ने 28 गेंदों में 45 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया. वहीं, 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही. फिन एलन जल्दी आउट हो गए और इसके बाद क्रीज पर मौजूद लुआन-ड्रे प्रिटोरियस भी फाफ डु प्लेसिस को अपना शिकार बना लिया.

एफएएफ एक चीखनेवाला लेता है!!!

🏏 https://t.co/2p3P6d8o3Z pic.twitter.com/kuo0TQDtv7

– 7क्रिकेट (@7क्रिकेट) 25 जून, 2026

मिड ऑफ पर पकड़ा शानदार कैच

पारी के पांचवें ओवर की पहली गेंद पर अमशी डी सिल्वा ने ऑफ स्टम्प के बाहर फुल लेंथ की गेंद फेंकी. लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने उस बॉल पर ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से लगने के बाद मिड ऑफ की तरफ चली गई. इसके बाद फाफ डु प्लेसिस ने अपनी दाईं ओर हवा में शानदार छलांग लगाई और एक हाथ से अविश्वनीय कैच पकड़ लिया.

भारत से हार के बाद AFG को लगा दूसरा झटका, कप्तान शाहिदी पर ICC ने लगाया जुर्माना; जानें वजह

वहीं, कैच पकड़ने के बाद फाफ जमीन पर गिर गए, लेकिन उस दौरान उन्होंने अपने हाथों से कैच नहीं छोड़ी. इस कैच को पकड़ने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई. हालांकि, शुरुआत में प्रिटोरियस को भी यकीन नहीं हुआ कि यह कैच पकड़ लिया गया. वह एक समय डीआरएस लेने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन बाद में वह निराश होकर पवेलियन की तरफ चल पड़े.

10 ओवर में गंवा दिए 6 विकेट

लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के विकेट के बाद यूनिकॉर्न्स की बल्लेबाज बुरी तरह लड़खड़ा गई. टीम ने शुरुआत के 10 ओवर में 6 विकेट गंवा दिए और अंत में उसको 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसी बीच मैच से ज्यादा फाफ डु प्लेसिस द्वारा पकड़े गए कैच की हो रही थी. 41 साल में उनकी फिटनेस को देखकर क्रिकेट फैंस भी हैरान हो गए और वह भी उनकी जमकर तारीफ करने लगे. अब सोशल मीडिया पर इस कैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे एमएलसी 2026 के सबसे बेहतरीन कैचों में से एक माना जा रहा है.

IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील! 12 करोड़ की कटौती के बाद दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप बने इस टीम का हिस्सा

Related Articles