Home Latest News & Updates मार्केट में क्या हुआ सस्ता और क्या मंहगा

मार्केट में क्या हुआ सस्ता और क्या मंहगा

by Live India
Budget 2026 became cheaper more expensive

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री ने अपना बजट पेश कर दिया है. इसके बाद आम लोग देख रहे हैं कि कौन-सी चीजें सस्ती हो गई हैं और कौन सी वस्तुओं पर महंगाई की मार पड़ी है. आप यहां पर देख सकते हैं किन वस्तुओं पर क्या असर पड़ा है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का 9वां बजट पेश किया है और मोदी सरकार 15वां बजट है. देश भर के नागरिकों की निगाह बजट पर हैं और वह इस आस में हैं कि हमारे काम की वस्तुओं पर क्या असर होगा. सरल में बताए कि लोगों की ये जानने की जिज्ञासा होगी कि बजट के बाद कौन सी वस्तुएं सस्ती हुई हैं और क्या महंगा हुआ है. यहां पर बजट के सरांश के बारे में बताएंगे बजट का किन वस्तुओं पर कितना असर पड़ा है और लोगों को कितना फायदा हुआ है.

स्पोर्ट्स के सामान होंगे सस्ते

बजट 2026 पेश होने के बाद मार्केट में खेल-कूद के सामान सस्ते हो जाएंगे. निर्मला सीतारमण ने कहा कि खेल-कूद के सामान सस्ता करने का मकसद है कि इन रिलेटेड सामान की मांग बढ़ेगी और इसके मार्केट को भी बूस्ट मिलेगा.

दवाएं पर भी पड़ा असर

वित्त मंत्री ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए बताया कि हेल्थ सेक्टर को राहत देने के लिए बायोफार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ निवेश किया गया है. उन्होंने कहा कि शुगर और कैंसर की दवाएं अब मार्केट में सस्ती हो जाएंगी. इसमें मुख्य रूप से कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी और उसके अलावा 7 गंभीर दवाओं के प्राइज भी नीचे आएंगे.

बीड़ी भी होगी सस्ती

देश में सिगरेट के प्राइज पर तो कोई असर नहीं पड़ा है. लेकिन बजट पेश होने के बाद बीड़ी सस्ती हो गई है.

लेदर के प्रोडक्ट पर भी पड़ा असर

इस लिस्ट में अगल नाम लेदर से बने प्रोडक्ट पर असर पड़ा है. बजट के बाद चमड़े के जूते सस्ते हो गए हैं और इसके अलावा लेदर से बनी दूसरी वस्तुएं पर भी सस्ती हुई हैं.

मोबाइल और EV बेट्री भी सस्ती

बजट के बाद मार्कट में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक वाहन की बैट्री भी सस्ती हो गई हैं.

बायोगैस मिक्स्ड CNG सस्ती

इसके अलावा सीएनजी भी सस्ती हो गई है. सीएनजी में बायोगैस मिकस्ड होती हैं और वह भी सस्ती हो गई हैं.

सोलर पर भी दिखा असर

वहीं, सोलर से जुड़े सामान पर भी असर पड़ा है और वह सस्ते हो गए हैं.

क्या हुआ महंगा

बजट 2026 के पेश होने के बाद शराब महंगी हो गई है. जो लोग शराब का सेवन करते हैं उन्हें अब अपनी जेब से ज्यादा पैसा निकालने पड़ेंगे. इसके अलावा Future Option Trading भी महंगा हो गया है.

यह भी पढ़ें- Budget 2026: MSME को मिले 10 हजार करोड़, देश में बनेंगे 3 नए AIIMS – वित्त मंत्री

Related Articles