9
PAK vs AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने दूसरे टी-20 मैच में शानदार जीत दर्ज की. लेकिन ये मैच जीत से ज्यादा पाक गेंदबाज के एक्शन को लेकर काफी चर्चाओं में रहा.
1 फ़रवरी 2026
पाक बनाम ऑस्ट्रेलिया: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान ने 90 रनों से मैच जीत लिया. यह मैच पाकिस्तान की जीत की वजह से नहीं बल्कि एक कंट्रोवर्सी के वजह से काफी चर्चाओं में रहा. पाक गेंदबाज उस्मान तारिक के एक्शन पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन ग्रीन ने काफी नाराजगी जाहिर की. साथ ही आउट होने के बाद उनका रिएक्शन देखने लायक था.
11वें ओवर खड़ा हुआ सवाल
ऑस्ट्रेलिया मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी थी और उसके बाद 11वें ओवर में पाक गेंदबाज को लेकर सवाल खड़े होने लगे. उस्मान तारिक ने रनअप के दौरान रुकते हुए लो-आर्म डिलीवरी फेंकी, जिस पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में कैमरन ग्रीन थोड़ा सा चूक गए और पॉइंट पर कैच दे बैठे. ग्रीन उस समय 20 गेंदों में 35 रनों पर खेल रहे थे और उस दौरान 5 विकेट गिर चुके थे. साथ ही टॉप ऑर्डर भी पूरी तरह बिखर चुका था और मैच हारने की कगार पर पहुंच गया था.
विशिष्ट ऑस्ट्रेलियाई मानसिकता…!!!!
– कैमरून ग्रीन उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर रो रहे हैं।pic.twitter.com/AMWnJrMGej
– शेरी. (@CallMeSheri1_) 31 जनवरी 2026
काफी नाराज दिखे कैमरन ग्रीन
उस्मान की गेंद पर आउट होने के बाद कैमरन ग्रीन के रिएक्शन से पता चल रहा था कि वह काफी नाराज हैं. आउट होने के बाद जब वह मैदान से जा रहे थे उस वक्त गेंदबाज के एक्शन से काफी नाराज दिखे और उन्होंने इस ओर इशारा भी किया. इसके बाद यह कैमरे में कैद हो गया और तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पाकिस्तान सुपर लीग में भी मचा था बवाल
उस्मान तारिक ने इस मुकाबले में अपनी गेंदबाजी जारी रखी, क्योंकि अंपायर और किसी अन्य खिलाड़ी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई. साथ ही उस्मान को टी-20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम में जगह दी गई है. हालांकि, अब उनके एक्शन पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसके अलावा पिछले साल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान ही संदिग्ध गेंदबाजी के कारण उनको रिपोर्ट किया गया था.
