Home Top News दुकान का हिंदू नाम रखने पर बवाल

दुकान का हिंदू नाम रखने पर बवाल

by Live India
दुकान का हिंदू नाम रखने पर बवाल

3

Baba Shop Controversy: कोटद्वार में एक कपड़ों की दुकान का नाम बाबा रखने पर बजरंग दल और दुकान के मालिक के बीच झड़प हो गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है.

2 फरवरी, 2026

उत्तराखंड के कोटद्वार में एक दुकान को लेकर हंगामा चल रहा है. कोटद्वार में एक कपड़ों की दुकान का नाम बाबा रखने से बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए और दुकान के मालिक मोहम्मद शोएब को नाम बदलने के लिए मजबूर किया. विवाद प्रदर्शन में बदल गया और अब पुलिस ने 3 एफआईआर दर्ज की है. अधिकारियों ने बताया कि यहां मोहम्मद शोएब द्वारा दुकान का नाम “बाबा” रखने पर बजरंग दल ने विरोध किया. विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए हैं.

नाम बदलने को लेकर विवाद

विवाद तब शुरू हुआ जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार में मोहम्मद शोएब की दुकान “बाबा ड्रेस” के नाम पर आपत्ति जताई. पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोप लगाया कि यह नाम कोटद्वार के मशहूर हनुमान मंदिर “सिद्धबली बाबा” के नाम से भ्रम पैदा कर सकता है और दुकान मालिक से नाम बदलने की मांग की. लगभग ढाई महीने पहले, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोएब पर नाम बदलने का दबाव डाला, लेकिन शोएब ने उन्हें आश्वासन दिया कि दुकान दूसरी जगह ले जाने के बाद वह ऐसा करेंगे. लगभग 10-15 दिन पहले, शोएब ने अपनी दुकान पटेल मार्ग पर अपनी मूल जगह से लगभग 30-40 मीटर दूर एक नई जगह पर शिफ्ट कर दी. जगह बदलने के बावजूद, दुकान का नाम न बदलने को लेकर विरोध फिर से भड़क गया.

बजरंग दल और दीपक के बीच झड़प

पुलिस ने बताया कि 28 जनवरी को, बजरंग दल के कार्यकर्ता दुकान के बाहर जमा हुए और शोएब और उसके दोस्त औप स्थानीय जिम मालिक दीपक चंद के साथ झड़प हुई. इस दौरान, कथित तौर पर चांद ने खुद को मोहम्मद दीपक बताया और प्रदर्शनकारियों को वहां से जाने के लिए मजबूर किया. 31 जनवरी को स्थिति और बिगड़ गई, जब गौ रक्षा दल के प्रदेश प्रमुख नरेश उनियाल के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध जारी रखने के लिए दुकान पर पहुंचे. पुलिस ने बताया कि बाहर बड़ी भीड़ जमा हो गई, नारे लगाए गए और दीपक कुमार की गिरफ्तारी की मांग की गई. प्रदर्शनकारियों की शोएब, दीपक और उसके साथियों के साथ झड़प हुई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. हालांकि, मौके पर पुलिस के तुरंत दखल से एक बड़ी झड़प टल गई. इसके बाद दीपक ने उन्होंने ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करके बजरंद दल पर उन्हें मारने की धमकी देने का आरोप लगाया.

तीन FIR दर्ज

विरोध प्रदर्शनों के बाद, कोटद्वार पुलिस ने रविवार को तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए. पहला मामला भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया, जो विरोध प्रदर्शन में शामिल थे और उन पर सार्वजनिक शांति भंग करने, सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट करने का आरोप है. उन्होंने बताया कि यह मामला प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़कें जाम करने, नारे लगाने और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने से हुई गड़बड़ी से जुड़ा है.

स्थानीय वकील अहमद की शिकायत के आधार पर दूसरा मामला दर्ज किया गया. अहमद ने प्रदर्शनकारियों पर गाली-गलौज और जातिवादी भाषा का इस्तेमाल करने और सार्वजनिक शांति भंग करने का आरोप लगाया. तीसरा मामला कोटद्वार के एक और निवासी कमल प्रसाद की शिकायत के बाद दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि जिम मालिक दीपक कुमार और उनके साथियों ने 28 जनवरी को हुए टकराव के दौरान अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और हिंसा की धमकी देने का आरोप लगाया है.

समाचार स्रोत- प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: 3 फरवरी से खुल रहा है अमृत उद्यान, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कर सकेंगे दीदार

Related Articles