Home News बंग भवन के पास दिल्ली पुलिस से भिड़ी Mamata Banerjee

बंग भवन के पास दिल्ली पुलिस से भिड़ी Mamata Banerjee

by Live India
बंग भवन के पास दिल्ली पुलिस से भिड़ी Mamata Banerjee

Mamata Banerjee : मुख्यमंत्री ममता रविवार को दिल्ली पहुंची और वह बंग भवन गईं. यहां पर भवन के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती से गुस्सा गईं. उन्होंने कहा कि वह कोई आंदोलन नहीं करने आई हैं.

ममता बनर्जी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बंग भवन के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गईं. उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में किसी आंदोलन को खड़ा करने के लिए नहीं आई हैं. उनका मकसद सिर्फ पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाना है. सीएम ममता ने दावा किया कि SIR के चलते बंगाल में जिन परिवारों ने दर्द झेला है, उन्होंने दिल्ली में शरण ली है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस जगाकर परेशान कर रही है और बंग भवन के आसपास कड़ी निगरानी लगा रखी है.

मालूम हो कि बंग भवन बंगालियों के लिए दिल्ली में एक सुरक्षित ठिकाना माना जाता है और हमेशा ही आपातकाल स्थिति में बंग भवन बंगालियों के लिए एक सुरक्षित स्थान बन जाता है. सीएम ममता ने कहा कि वह सांकेतिक रूप से ही 100 लोगों को दिल्ली लेकर आई हैं और लोगों को जिनको SIR में मृत घोषित करवा दिया गया है वह अभी जिंदा है. साथ ही वे परिवार भी शामिल हैं जिनके किसी सदस्य की SIR के दौरान मौत हुई है.

सीएम ममता हुई भवन के बाहर नाराज

ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंचे थे और इसके बाद वह बंग भवन पहुंच गई. दिल्ली में पश्चिम बंगाल सरकार का गेस्ट हाउस है और वहां पर वह परिवार ठहरे हुए हैं जिन्हें SIR के दौरान वोटर्स लिस्ट से बाहर कर दिया गया. इसी बीच इमारत के बाहर सुरक्षाकर्मियों की बाहरी संख्या में तैनाती को देखकर ममता बनर्जी भड़क गईं और उनसे सवाल करने लगी.

ममता ने लगाया सुरक्षाकर्मियों पर आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे बंगाल के लोगों के साथ पूरी तरह संवेदनशीलता के साथ पेश आएं. उन्होंने आरोप लगाया कि बंग भवन में बंगाली लोगों को डराया और धमकाया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि हमारा मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग पड़ा है और चुनाव आयोग के साथ बैठक भी है. लोग काफी परेशान है. ममता ने कहा कि जहां पर परेशान बंगाली लोग ठहरे हुए हैं वहां पर दिल्ली पुलिस तैनात है. साथ ही जब दिल्ली में धमाका होता है तो पुलिस कहां पर होती है?

Related Articles