Home Latest News & Updates सूर्या ने निकाला उस्मान तारिक का तोड़

सूर्या ने निकाला उस्मान तारिक का तोड़

by Live India
India vs Pakistan Suryakumar Yadav Usman Tariq

16

India vs Pakistan : पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच के लिए भारतीय टीम तैयार है. इसी बीच सूर्या ने नेट प्रैक्टिस की और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया सुर्खियों में बना हुआ है.

15 फ़रवरी 2026

भारत बनाम पाकिस्तान: टी-20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को 7 बजे मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच कोलंबो केआर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक की चर्चा हो रही है. इसी बीच पाकिस्तान स्पिनर का तोड़ने निकालने के लिए भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का प्रैक्टिस करने का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसी बीच सूर्या ने कहा कि अगर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा चाहते हैं कि हम उनके खिलाफ अभिषेक शर्मा को खिलाए तो उनकी ख्वाहिश जरूर पूरी होगी और हम अभिषेक को जरूर खिलाएंगे.

बीते चार टी-20 मैचों से उस्मान तारिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई कारणों से सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी विकेट लेने की क्षमता, उनका अलग तरह का गेंदबाजी एक्शन और रुक-रुक बॉलिंग करना काफी चर्चाओं में बना हुआ है. इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले नेट्स भी कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

😭😭😭😭???? @surya_14kumar pic.twitter.com/Yb1Txxb1sJ

– कंदुर (@KoshurKandur) 14 फ़रवरी 2026

सूर्या ने उस्मान की गेंदबाजी की नक्ल

मामला यह है कि 15 फरवरी को होने वाले मैच से पहले कोलंबो केआर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले जब भारतीय टीम प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरी तो सूर्या के दिमाग में उस्मान तारिक का एक्शन भी था. तारिक की तरह पॉज करने के बाद रिंकू सिंह को गेंदबाजी डाली. हालांकि, उस्मान तारिक को लेकर भारतीय टीम में किसी भी तरह का डर का माहौल नहीं है, क्योंकि सूर्या ने सिर्फ मजे के लिए ये एक्शन करके बॉलिंग की. अगर किसी प्रकार डर होता तो सूर्या अपने सपोर्टिंग स्टाफ के साथ इसी तरह के एक्शन के साथ गेंदबाजी नेट्स में करा सकते थे.

मजाकिया अंदाज में की प्रैक्टिस

वहीं, भारतीय टीम के लिए अच्छी न्यूज है कि अभिषेक शर्मा फिट हो गए हैं और उन्हें शनिवार को नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए भी देखा गया था. दूसरी तरफ सूर्या ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया है कि अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण की वजह से नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे. लेकिन अब उन्हें हॉस्पिटल से भी छुट्टी मिल गई है और वह कोलंबो भी पहुंच गए हैं. कप्तान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि स्टार बल्लेबाज कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेल सकते हैं और प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा हो सकते हैं.

समाचार स्रोत: प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई)

Related Articles