3
Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश के संभल में मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक ने कांवड़ उठाकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है.
- संभल से डॉ. मुजम्मिल दानिश
Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश के संभल में मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक ने कांवड़ उठाकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है. तमन्ना मलिक ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की थी कि यदि उसका विवाह मनपसंद युवक से होता है तो वह कांवड़ लेकर भोलेनाथ को जल अर्पित करेगी. भगवान भोलेनाथ ने उसकी प्रार्थना सुन ली. तीन साल पहले तमन्ना ने गांव निवासी सुरेंद्र त्यागी के पुत्र अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया. उनके दो बेटे भी हैं. संभल में आस्था और इंसानियत की मिसाल देखने को मिली, जहां एक मुस्लिम महिला ने अपनी मन्नत पूरी होने पर हरिद्वार से कांवड़ यात्रा कर भोलेनाथ को जल अर्पित करने का संकल्प लिया. कांवड़ लेकर संभल पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया.इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे.
हरिद्वार से गंगाजल लाकर किया जलाभिषेक
तमन्ना मलिक ने हरिद्वार से कांवड़ लाकर महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक किया. इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु आस्था के गवाह बने. बुर्का पहनकर तमन्ना मलिक की कांवड़ यात्रा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई. उन्होंने हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव मंदिर में जलाभिषेक किया. संभल जिले के थाना असमोली बदन पुर गुसाई गांव की रहने वाली तमन्ना मलिक की गंगा-जमुनी तहजीब की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को तमन्ना मलिक हरिद्वार के गंगा घाटों से पवित्र जल भरकर बाबा छेम नाथ और नीमसार शिव मंदिर में भगवान शंकर को जलाभिषेक किया. बुर्का पहनकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ निकली इस कांवड़ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उनका साथ दिया.
पुलिस और श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर किया स्वागत
तमन्ना मलिक ने पति अमन त्यागी के साथ भगवान शंकर का दर्शन किया. तमन्ना मलिक की यह कांवड़ यात्रा लोगों के बीच आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का एक अनूठा उदाहरण बन गई. संभल जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही पुलिस प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की. असमोली सीओ और पुलिस टीम ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. रास्ते भर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी तमन्ना पर पुष्प वर्षा की. तमन्ना मलिक ने बताया कि उन्होंने भगवान भोलेनाथ से अपनी पसंद के युवक से शादी होने की मन्नत मांगी थी, जो पूरी होने पर वह कांवड़ लेकर आई हैं. तीन साल पहले उन्होंने गांव निवासी सुरेंद्र त्यागी के पुत्र अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया. आस्था, विश्वास और सामाजिक सौहार्द की यह तस्वीर लोगों को एकता और भाईचारे का संदेश दे रही है.
ये भी पढ़ेंः महाशिवरात्रि पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, 44 घंटे लगातार होंगे बाबा महाकाल के दर्शन
