Home News Donald Trump का टैरिफ वाला टशन! भारत के साथ डील में नो चेंज

Donald Trump का टैरिफ वाला टशन! भारत के साथ डील में नो चेंज

by Live India
Donald Trump का टैरिफ वाला टशन! भारत के साथ डील में नो चेंज

Donald Trump: य़ूएस प्रेजिडेंट डोनॉल्ड ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दे दिया है. आप भी जानें, भारत पर इसका क्या होगा असर.

21 फरवरी, 2026

दुनिया की सियासत और बिजनेस की गलियों से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वहां की सुप्रीम कोर्ट के बीच ठन सी गई है. अब इस पूरी खींचतान के सेंटर में हमारा प्यारा भारत आ गया है. यानी अगर आपको लगता है कि सिर्फ फिल्मों में ही हाई-वोल्टेज ड्रामा होता है, तो जरा ट्रंप साहब के ताजा बयान पर गौर फरमाइए.

आर-पार की जंग

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनॉल्ड ट्रंप के उन भारी-भरकम टैरिफ को गैरकानूनी करार दे दिया है, जो उन्होंने पूरी दुनिया पर थोप दिए थे. अमेरिकी कोर्ट का कहना है कि राष्ट्रपति ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया. अब ट्रंप साहब ठहरे अपनी धुन के पक्के, उन्होंने कोर्ट के जजों को बेवकूफ तक कह डाला. उन्होंने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके साफ कहा है कि उन्हें इन जजों पर शर्म आती है क्योंकि उनमें देश के लिए सही फैसला लेने की हिम्मत नहीं है.

भारत के साथ सीन

जब डोनॉल्ड ट्रंप से पूछा गया कि क्या कोर्ट के इस फैसले के बाद भारत के साथ होने वाली ट्रेड डील खतरे में है, तो उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा, कुछ नहीं बदलेगा! ट्रंप ने दावा किया है कि भारत के साथ हुई डील एकदम फेयर’ है. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि पहले भारत अमेरिका को लूट रहा था क्योंकि पीएम मोदी बहुत स्मार्ट हैं, लेकिन अब हमने पासा पलट दिया है. अब भारत अमेरिका को टैरिफ देगा और अमेरिका भारत को कुछ नहीं चुकाएगा.

सुपरमैन वाला दावा

डोनॉल्ड ट्रंप यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक बार फिर अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच जो वॉर जैसी सिचुएशन बनी थी, उसे उन्होंने सिर्फ टैरिफ की धमकी देकर रुकवाया. ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों से कहा था कि अगर लड़ना है तो लड़ो, लेकिन फिर अमेरिका के साथ बिजनेस भूल जाओ और 200% टैरिफ देने के लिए तैयार रहो. ट्रंप के मुताबिक, इसके बाद दोनों देशों ने फोन किया और कहा, हुजूर, हमने सुलह कर ली है! इतना ही नहीं, ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया कि उनकी वजह से 3.5 करोड़ लोगों की जान बची है.

रूस, तेल और मोदी

ट्रंप ने पीएम मोदी को एक शानदार इंसान बताया. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उनके कहने पर भारत ने रूस से तेल खरीदना बहुत कम कर दिया है. ट्रंप का मानना है कि टैरिफ सिर्फ पैसा कमाने का जरिया नहीं, बल्कि दुनिया में शांति कायम करने का एक हथियार भी है. वैसे, सुप्रीम कोर्ट के झटके के बावजूद ट्रंप ने हार नहीं मानी है. फैसले के कुछ ही घंटों के अंदर उन्होंने एक नया आदेश जारी कर दिया, जिसमें 24 फरवरी से अमेरिका में आने वाले सामानों पर 10% की ‘अस्थाई ड्यूटी’ लगा दी जाएगी.

Related Articles