8
AI Summit 2026 : राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र की आत्मा है, कोई अपराध नहीं है. उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को धीरे-धीरे नीचे की तरफ धकेला जा रहा है.
एआई शिखर सम्मेलन 2026: एआई समिट मामले में शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर सियासत शांत नहीं होने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ जहां BJP इसे देशद्रोह बता रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है. देश में अगर सरकार का विरोध नहीं किया जाएगा तो फिर लोकतंत्र कैसे रह पाएगा. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को यूथ विंग के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की आलोचना की. साथ ही उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और नॉर्थ कोरिया के तानाशाही के बीच एक तुलना की. लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि यह भारत है, नॉर्थ कोरिया नहीं.
सवाल पूछने को बताया षडयंत्र
राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र की आत्मा है, कोई अपराध नहीं है. उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को धीरे-धीरे नीचे की तरफ धकेला जा रहा है. जहां पर असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को षडयंत्र बताया जाता है. साथ ही जब सत्ता में बैठने वाले लोग खुद को देश और असहमति को दुश्मन समझने लग जाए तो समझ लेना की लोकतंत्र का दम घुट रहा है. इसके अलावा उनका यह भी कहना है कि आज के भारत में एक समझौतावादी प्रधानमंत्री के शासन में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का सबसे बड़ा अपराध बन गया है. उन्होंने यह भी कहा कि सोचो, मुद्दा चाहे जो भी हो. उन्होंने कहा कि अगर आप सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ संवैधानिक तरीकों से आवाज उठाते हैं तो केस और जेल जाना लगभग तय है.
भविष्य के लिए आवाज उठाई
उन्होंने यह भी दावा किया कि पेपर लीक से परेशान युवाओं ने अपने भविष्य के लिए आवाज उठाई और उन्हें लाठियों से मारा. देश की गर्वित महिला पहलवानों ने एक ताकतवर बीजेपी नेता के खिलाफ गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की. राहुल ने दावा किया कि उनके कार्यकर्ताओं को बदनाम किया गया, उनके आंदोलन को भी कुचला गया और उन्हें जबरदस्ती सड़कों से हटा दिया गया. इसके अलावा राहुल ने एक रेप विक्टिम के सपोर्ट में इंडिया गेट पर एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ. न्याय की मांग को सिस्टम के लिए परेशानी माना गया और उसे हटा दिया गया. उन्होंने कहा कि जब यूथ कांग्रेस ने देश के लिए नुकसानदायक यूएस ट्रेड डील के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया.
नवाचार को बदनाम किया : BJP
एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर BJP भी हमलावर है. भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी को इस प्रदर्शन का मास्टरमाइंड बताया और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भारत को वैश्विक मंच पर बदनाम करने का काम किया है. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष से पुलिस पूछताछ के माध्यम से निर्देशक का नाम बताएंगे. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि AI समिट में भारत की रैंकिंग और नवाचार को बदनाम किया है.
