Home Latest News & Updates दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या

दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या

by Live India
ओडिशा में मानवता शर्मसार: प्रेमी ने शादी का झांसा देकर लूटी आबरू, मदद के बहाने दूसरे दरिंदे ने युवती को छत से फेंका, मौत

9

Jagatsinghpur Murder Case: ओडिशा में मानवता शर्मसार हो गई. 23 वर्षीय युवती से एक ही दिन में दो बार दुष्कर्म करने के बाद उसे इमारत से फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

  • ठाकुर अभिषेक रघुवंशी की रिपोर्ट

28 फ़रवरी 2026

जगतसिंहपुर हत्याकांड: ओडिशा में मानवता शर्मसार हो गई. 23 वर्षीय युवती से एक ही दिन में दो बार दुष्कर्म करने के बाद उसे इमारत से फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई.युवती के साथ हुई क्रूर घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. युवती 22 फरवरी को अपने प्रेमी से मिलने गई थी.प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे बस स्टैंड पर छोड़ दिया. वहां एक अन्य युवक ने मदद का आश्वासन देकर उसे लिफ्ट दी, लेकिन उसने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया और पहचान छिपाने के लिए उसे चार मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने प्रेमी सोमनाथ ओझा और दूसरे आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. घटना ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में हुई.

प्रेमी के बुलाने पर पहुंची थी मंदिर

युवती को पहले उसके परिचित ने विवाह का भरोसा देकर बुलाया और दुष्कर्म किया. बाद में एक अन्य युवक ने मदद का आश्वासन देकर उसे अपने साथ ले जाकर दोबारा दुष्कर्म किया और फिर बहुमंजिला इमारत से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, 22 फरवरी की सुबह युवती अपने प्रेमी सोमनाथ ओझा के कहने पर घर से निकली थी. आरोपी ने उसे शादी का वादा कर सरला मंदिर बुलाया. मंदिर पहुंचने के बाद विवाह करने के बजाय वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ जबरन संबंध बनाया. इसके बाद आरोपी पीड़िता को रहमा बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया. बस स्टैंड पर युवती अकेली थी. इसी दौरान एक अन्य युवक झारखंड का धनबाद निवासी शुभम कुमार सिंह वहां पहुंचा.

दोनों आरोपी गिरफ्तार

शुभम कुमार सिंह ने युवती को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया और मोटरसाइकिल से पारादीप स्थित अपने किराए के मकान ले गया. मकान की छत पर ले जाकर युवती के साथ फिर दुष्कर्म किया और बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसे चार मंजिला इमारत से नीचे धक्का दे दिया. गिरने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई. अगले दिन शव बरामद किया गया. परिजनों द्वारा पहले गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. शव मिलने के बाद केस दर्ज हुआ, जिसे बाद में दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में परिवर्तित किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं. साथ ही मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

ये भी पढ़ेंः JNU कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच हिंसक झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 51 छात्र

Related Articles