9
Israeli Airstrikes : ईरान से जारी जंग के बीच इजरायल ने पूर्व लेबनान में हवाई हमले किए हैं. इस अटैक में 16 लोगों की मौत हो गई है और 35 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
इजरायली हवाई हमले: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. एक तरफ जहां अमेरिका कह रहा है कि बिना शर्त ईरान अपने हथियार डाल दें. तो वहीं, ईरान ने भी साफ कर दिया है कि वह अपने आखिरी सैनिक तक जंग लड़ेगा और सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की जान को बेकार नहीं जाने देगा. इसी बीच ईरान ने भी पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट के देशों में स्थित अमेरिका सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाया है. उसके साथ ही ईरानी समर्थित हूती और हिजबुल्लाह ने भी इजरायल पर हमला किया था. इसी कड़ी में इजरायल ने भी शुक्रवार को लेबनान पर जमकर हवाई हमले किए हैं.
नबी चित के पहाड़ी पर किया गया हमला
लेबनान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लेबनान के नबी चित के पहाड़ी कस्बे में रात भर चले इजरायली हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि ईरान समर्थित आतंक संगठन समूह हिजबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों की पूर्वी लेबनान की पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार देर रात इजरायल बल से झड़प हुई है. इजरायल ने अभी तक वहां हो रही लड़ाई पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
वीडियो | बेरूत: लेबनानी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि पर्वतीय शहर नबी चित में रात भर में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 16 लोग मारे गए और 35 अन्य घायल हो गए।
(स्रोत: एएफपी/पीटीआई)
(केवल भारत में उपयोग के लिए)
(पूरा वीडियो https://t.co/n147TvrpG7 पर उपलब्ध है) pic.twitter.com/tEAlsjxdhL
– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 7 मार्च 2026
यह भी पढ़ें- यूक्रेन के खार्किव में रूस का कहर! मिसाइलों से हमला; अपार्टमेंट में टकराने से 7 लोगों की मौत
समाचार स्रोत: पीटीआई
