Home News शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत

शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत

by Live India
शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत

Sharjeel Imam Granted Bail: दिल्ली की कोर्ट ने दिल्ली दंगे 2020 के आरोपी शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत मिल गई है.

9 मार्च, 2026

दिल्ली की एक कोर्ट ने सोमवार को 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत मिल गई है. कोर्ट ने इमाम को अपने भाई की शादी में शामिल होने और अपनी बीमार मां की देखभाल करने के लिए 10 दिन की अंतरिम जमानत दे दी. एडिशनल सेशंस जज समीर बाजपेयी इमाम की अंतरिम जमानत अर्जी पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें उन्होंने इस महीने होने वाली शादी में शामिल होने के लिए छह हफ़्ते की राहत मांगी थी. एक आदेश में, कोर्ट ने 20 से 30 मार्च तक अंतरिम जमानत दी.

इमाम फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े मामले में आरोपी हैं, जिसमें 53 लोग मारे गए थे और 700 से ज़्यादा घायल हुए थे. यह हिंसा नागरिकता (संशोधन) एक्ट (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिज़न्स (NRC) के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के दौरान भड़की थी.

अपडेट जारी———-

Related Articles