Home Latest News & Updates Reel के चक्कर में युवक ने खुद को मारी गोली

Reel के चक्कर में युवक ने खुद को मारी गोली

by Live India
Man Shoot Himself

11

Man Shot Himself: सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में एक युवक ने अपनी ही जान ले ली. 28 साल के पवन ने रील बनाने के लिए पिस्टल को अपने सीने पर रखा और ट्रिगर दबा दिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

  • दिल्ली से प्रशांत त्रिपाठी

17 मार्च, 2026

दिल्ली से दिहला देने वाली खबर सामने आई है. इंस्टाग्राम पर फेमस होने के जुनून ने फिर एक जान ले ली है. दल्लुपुरा इलाके में एक युवक ने रील बनाने के स्टंट के दौरान खुद को गोली मार ली. पवन नाम के युवक ने लाइसेंस की पिस्टल से वीडियो बनाते समय ट्रिगर दबा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी घटना को उसका चचेरा भाई खुद मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहा था.

ट्रिगर दबाया और चली गई जान

पवन नाम के युवक ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर रील बनाने का स्टंट करते हुए खुद को गोली मार ली है. बॉडी बिल्डर पवन अपने चचेरे भाई की लाइसेंसी पिस्टल लेकर वीडियो बना रहा था और इसी दौरान उसने पिस्टल में मैगजीन डालकर उसे अपने सीने पर लगा लिया. जैसे ही उसने ट्रिगर दबाया, गोली सीधे उसके दिल में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई. यह सब उसका भाई रिकॉर्ड कर रहा था. घटना के बाद पवन को तुरंत धर्मशिला अस्पताल, वसुंधरा एन्क्लेव ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी उम्र करीब 28 साल बताई जा रही है.

गांव वालों ने उठाया सवाल

गांव वालों की माने तो पवन एक अच्छा इंसान था लेकिन रील बनाने के जुनून ने उसकी जान ले ली. गांव वाले इस बात पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं कि पिछले कुछ महीनों से इसी गांव के लड़कों पिस्टल के लाइसेंस मिल रहे हैं. पुलिस ने किस आधार पर उन्हें यह लाइसेंस दिया है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस पिस्टल से गोली चली, वह पवन के चचेरे भाई हिमांशु की लाइसेंसी पिस्टल थी. घटना के वक्त हिमांशु मौके पर मौजूद था और वह पूरी घटना का वीडियो भी बना रहा था.

पुलिस ने कब्जा की पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस

वीडियो में साफ दिख रहा है कि पवन खुद ही हथियार संभालते हुए ट्रिगर दबा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. अस्पताल और घटनास्थल दोनों जगहों से सबूत जुटाए गए. पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और वीडियो रिकॉर्डिंग वाला मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमॉर्टम एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी से करवा कर घर वालों को सौंप दिया है. इस मामले में थाना न्यू अशोक नगर में बीएनएस की धारा 105 और शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.

रील बनाने का शौकन था पवन

आपको बता दें कि पवन ढेढा पिछले काफी लंबे समय से अलग-अलग वीडियो बना रहा है. कभी घोड़े पर दौड़ते हुए तो कभी जीम में बॉडी दिखाते हुए. इंस्टाग्राम पर उसके अलग-अलग लुक नजर आ जाएंगे. इन्हीं अलग-अलग लुक को ट्रेंड बनाने के लिए उसने पिस्तौल से स्टंट करते हुए रील बनाने को सोची और यह हादसा हो गया. मनोचिकित्सकों की माने तो की पापुलरिटी पाने के लिए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर इस तरह की रील को बनाते हैं. वरिष्ठ मनोचिकित्सक पंकज सिंह ने बताया है कि शरीर के अंदर केमिकल बदलाव होते हैं जिसकी वजह से इंसान किक पाना चाहता है, जिससे वह इस तरह के खतरनाक वीडियो बनाता है.

जाहिर है लोग रील बनाने के लिए मौत को गले लगा रहे हैं. ऐसे में इस स्टंट वाले रील को बनाने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्त नियम कानून नहीं बनाया तो इस तरह की घटनाओं को रोक पाना संभव नहीं दिख रहा है.

Related Articles