Home News योगी सरकार ने दी 2 दिन की छुट्टी

योगी सरकार ने दी 2 दिन की छुट्टी

by Live India
योगी सरकार ने दी 2 दिन की छुट्टी

Ram Navami Holiday in UP: सीएम योगी ने रामनवमी का अवकाश एक दिन और बढ़ा दिया है. अब यूपी में 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा. पढ़ें पूरी खबर.

25 मार्च, 2026

  • लखनऊ से राजीव ओझा की रिपोर्ट

श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए योगी सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने रामनवमी का अवकाश एक दिन और बढ़ा दिया है. अब यूपी में 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला प्रदेशभर के मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है. लगातार दो दिन की छुट्टी से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और दर्शन में सुविधा मिलेगी. साथ ही व्यवस्थाओं को भी बेहतर ढंग से संभाला जा सकेगा.

व्यवस्थाओं में मिलेगी मदद

प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर रामनवमी के दौरान हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस बार भी अयोध्या समेत प्रदेशभर में मंदिरों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए अवकाश बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार के इस कदम को आस्था के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है. अतिरिक्त अवकाश से यातायात, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने में भी मदद मिलेगी. प्रदेश सरकार पहले ही 26 मार्च को अवकाश घोषित कर चुकी थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 मार्च तक कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन

गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्रि में बुधवार को तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया. मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की. मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया. सीएम योगी बुधवार को बहराइच में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत बलरामपुर पहुंचे. यहां दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने गोरखपुर के लिए प्रस्थान किया.

सीएम ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया. सीएम ने रामनवमी के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था का भी निर्देश दिया. गौरतलब है कि इसके पूर्व मुख्यमंत्री 11 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे थे. उन्होंने 12 मार्च की सुबह मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया था. बुधवार को दर्शन-पूजन के दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- ‘एनकाउंटर करने वालों का एनकाउंटर करेंगे’, भड़काऊ बयान मामले में AIMIM के 3 नेता गिरफ्तार

Related Articles