Home Top News ‘ईरान पहले हमला नहीं करता, कड़ा जवाब देता…’ राष्ट्रपति पेजेशकियान ने US-इजरायल को चेताया

‘ईरान पहले हमला नहीं करता, कड़ा जवाब देता…’ राष्ट्रपति पेजेशकियान ने US-इजरायल को चेताया

by Live India
‘ईरान पहले हमला नहीं करता, कड़ा जवाब देता…’ राष्ट्रपति पेजेशकियान ने US-इजरायल को चेताया

7

Iran War : मिडिल ईस्ट में दिन बीतने के साथ जंग भयंकर होती जा रही है. ईरान के साथ इस युद्ध में अब हूती लड़ाके भी कूद गए हैं और उन्होंने पहली बार बैलिस्टिक मिसाइल से इजरायल पर हमला कर दिया है.

28 मार्च 2026

ईरान युद्ध: ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच जारी जंग के करीब एक महीने होने जा रहे हैं और इसको लेकर राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान पहले हमला नहीं करता है, लेकिन जब कोई हम वार करता है तो उसे छोड़ते भी नहीं हैं. इसके अलावा ईरानी राष्ट्रपति ने मिडिल ईस्ट के देशों को भी धमकी देते हुए कहा कि अगर आप लोग अपनी सुरक्षा चाहते हैं तो दुश्मनों को अपनी भूमि का इस्तेमाल करने से बंद कर देना चाहिए. जानें पेजेशकियान ने अपने बयान में क्या-क्या बोला.

पेजेशकियान ने दी चुनौती

राष्ट्रपति पेजेशकियान ने एक्स पर पोस्ट की, जिसमें कहा कि हमने कई बार कहा है कि ईरान पहले हमले नहीं करता, लेकिन अगर हमारे बुनियादी ढांचे या आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया, तो हम मिडिल ईस्ट और इजरायल को इसका कड़ा जवाब देंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप विकास और सुरक्षा चाहते हैं, तो हमारे दुश्मनों को अपनी जमीन से युद्ध न चलाने दें.

हूतियों ने किया पहला हमला

दूसरी तरफ यमन में ईरानी समर्थक हूती विद्रोहियों ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने मध्य पूर्व में युद्ध शुरू होने के करीब एक महीने बाद अपना हमला किया है. इससे पहले इजरायल ने कहा कि वह यमन से होने वाले हर एक हमले को रोक रही है. हूती समूह ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर हमारे सहयोगी ईरान पर हमले जारी रहे और दूसरे देश भी शामिल हुए तो वह इस युद्ध में कूद पड़ेंगे.

हूती प्रवक्ता याह्या सारी ने अपने एक्स पोस्ट में एक वीडियो शेयर करके बताया कि उनके संगठन ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. लड़ाके उत्तरी यमन में अपनी पकड़ मजबूत रखते हैं और इजरायल पर वहीं से हमला करते हैं. वहीं, गाजा युद्ध के दौरान हूतियों ने ड्रोन और मिसाइल से यही से हमला किया था.

हिजबुल्ला भी संभाल रहा है कमान

हूतियों को अलावा ईरान की तरफ से हिजबुल्ला भी युद्ध लड़ रहा है. साथ ही हूतियों की एंट्री से यह युद्ध पहले से ज्यादा खतरनाक हो गया है. इन सब परिस्थियों को ध्यान में रखकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिका जल्द ही एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू कर सकता है. कई मोर्चों से पर घेराबंदी के बीच ईरान के परमाणु ठिकानों पर भी हमला करने की बात कही जा रही है. अगर अमेरिका ऐसा करने की कोशिश करता है तो ईरानी नेताओं ने साफ कर दिया है अगर युद्ध रोकना भी चाहेंगे तो यह रुकने वाला नहीं है.

यह भी पढ़ें- सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान, ‘विकास के साथ विरासत’ का संदेश

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles