Home News ईरान ने किया इजरायल की ऑयल रिफाइनरी पर हमला

ईरान ने किया इजरायल की ऑयल रिफाइनरी पर हमला

by Live India
ईरान ने किया इजरायल की ऑयल रिफाइनरी पर हमला

Middle East War : ईरान और हिजबुल्ला ने एक बार फिर इजरायल पर निशाना लगाकर हमला किया है. जानकारी के अनुसार, ईरान ने इजरायल की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी पर हमला किया है.

Middle East War : ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज (सोमवार) को 31वां दिन है. अभी तक कोई भी दूर-दूर आसार नहीं दिख रहे हैं कि युद्ध समाप्त हो जाए और दिन बीतने के साथ ही दोनों तरफ से हमले काफी तेज हुए हैं. इसी कड़ी में ईरान ने इजरायल की ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाकर जोरदार हमला किया है. इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ईरानी हमले के बाद ऑयल रिफाइनरी में भयंकर आ गई लग गई और उसके ऊपर से धुएं का गुबार में भी देखा गया है.

ईरान-हिजबुल्ला का संयुक्त हमला

ईरान ने दावा किया कि हाइफा रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है. वहीं, हिजबुल्ला ने भी दावा किया है कि उसने हाइफा में एक नौसैनिक अड्डे पर हमला किया है और उस पर जमकर मिसाइलों की बौछार कर दी है. हिजबुल्ला का यह दावा हाइफा की तेल रिफाइनरी में मिसाइल हमले में लगी आग के बाद किया है. हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि यह आग मिसाइल के डायरेक्ट हमले से लगी है या फिर मिसाइल के टुकड़ों की वजह से लगी है.

हाइफा में बाज़ान तेल रिफाइनरी

हाइफा में बाजान तेल रिफाइनरी में आग लग गई. यह आग ईरान और लेबनान की ओर से उत्तरी इजरायल पर दागी गईं मिसाइलों की बौछार कर दी. एक चैनल की वीडियो में देखा गया है कि रिफाइनरी में किस तरह से आग लग गई और चारों तरफ धुआं फैल गया. बताया जा रहा है कि इजरायल की तेल रिफाइनरी पर इस तरह का हमला दूसरी बार किया गया है. हालांकि, मिसाइल अटैक के बाद इजरायली अग्निशमन विभाग ने तत्काल आग पर काबू पा लिया.

यह हमला इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इजरायल के पास दो ही ऑयल रिफाइनरी है. साथ ही ईरान की तरफ से ये मिसाइल अटैक ऐसे वक्त में हुआ है जब इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स में गैस क्षेत्र को निशाना बनाया था. इसके अलावा इस जंग में ईरान में कई पेट्रोकेमिकल संयंत्रों को निशाना बनाया गया है.

क्या ग्राउंड अटैक की तैयारी कर रहा है US

जंग में ईरान से यूरिनियम छीनने के लिए अमेरिका जमीनी स्तर पर युद्ध लड़ने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, अभी तक अमेरिकी सरकार ने ऐसी लड़ाई को हरी झंडी नहीं दिखाई है. इसके लिए विभिन्न सैन्य ठिकानों पर तैनात सैनिक और पैरा-कमांडोज को खाड़ी मुल्कों में बने अपने सैन्य अड्डों पर पहुंचा रहा है. वहीं, ईरान ने भी खुली चुनौती दी है कि अगर उसकी धरती पर अमेरिकी सैनिक उतरे तो उनकी कब्र यही पर खोद दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- IDF ने ईरान के IRGC नौसेना का कमांडर मार गिराया, होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का कर रहे थे नेतृत्व

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles